उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर फंड आवंटन में असमानता का आरोप लगाया है. उन्होंने ‘त्वरित विकास योजना’ के तहत सड़क निर्माण के लिए धनराशि आवंटन पर सवाल उठाए हैं. माता प्रसाद पांडेय ने सीएम योगी से शिकायत की है कि सत्तारूढ़ दल बीजेपी और विपक्षी सपा विधायकों के बीच धनराशि के आवंटन में भेदभाव किया जा रहा है.

सीएम योगी को लिखे पत्र के मुताबिक, नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ दल के विधायकों को सड़क निर्माण के लिए 55 करोड़ रुपए दिए गए. वहीं विपक्षी दल के विधायकों को केवल 11 करोड़ रुपए आवंटित किए गए. माता प्रसाद पाण्डेय ने इसे विकास में भेदभाव करार दिया है. अपने पत्र में उन्होंने कहा कि प्रदेश का संतुलित विकास तभी संभव जब सभी क्षेत्रों को बराबर फंड मिले. माता प्रसाद पांडेय ने सीएम योगी से मांग की कि विपक्षी विधायकों को भी 55 करोड़ रुपए आवंटित करने पर विचार करें.
खबर अपडेट हो रही है…



