IPL 2026 Points Table Orange Cap Purple Cap Race after 42nd Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 42वें मैच में बुधवार को गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया, लेकिन अंक तालिका में कोई बदलाव नहीं हुआ। पंजाब किंग्स शीर्ष पर बरकरार है। आरसीबी दूसरे नंबर पर बरकरार है। गुजरात टाइटंस इस सीजन 10 अंक तक पहुंचने वाली पांचवीं टीम बनी। वह पांचवे नंबर पर बरकरार है। आरसीबी के अलावा सनराइजर् हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के भी 1212 अंक हैं।

आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप रेस की बात करें तो यशस्वी जायसवाल शीर्ष पर बरकरार हैं। विराट कोहली चौथे नंबर पर हैं। केएल राहुल टॉप5 से बाहर हो गए हैं। शुभमन गिल की टॉप5 में एंट्री हो गई है। टॉप5 गेंदबाजों की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार ने पर्पल कैप पर कब्जा जमा लिया। ईशान मलिंगा दूसरे नंबर पर खिसक गए। कगिसो रबाडा की टॉप5 में एंट्री हो गई है।
आईपीएल 2026 अंक तालिका, टॉप5 बल्लेबाज और गेंदबाज रेस
भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन को आउट करके इतिहास रच दिया। वह टी20 में 350 विकेट लेने वाले पहली भारतीय तेज गेंदबाज बने। भुवनेश्वर कुमार ने 325वें मैच में 350 विकेट का आंकड़ा पार किया। युजवेंद्र चहल ने 337 मैचों में 391 विकेट लिए हैं। जसप्रीत बुमराह के 278 मैच में 347 विकेट हैं। ।



