Chandra Grahan 2026: साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगेगा। ग्रहण की शुरुआत सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर होगी और समापन 11 बजकर 22 मिनट पर होगा। ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन इसका कुछ न कुछ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 4 ऐसी राशियां हैं जिनके लिए ये ग्रहण किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। इन राशियों के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा और अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

Chandra Grahan 2026: इस पूर्णिमा पर लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
Chandra Grahan 2026: इस पूर्णिमा पर लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

  1. मेष राशि मेष राशि वालों के लिए यह ग्रहण शुभ साबित होगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। नया बिजनेस शुरू करने की सोच सकते हैं। आर्थिक स्थिति काफी बढ़िया हो जाएगी। मनचाही नौकरी मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है।
  2. सिंह राशि  सिंह राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। अगर आप बिजनेस कर रहे हैं तो आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। पुराने रोग से भी मुक्ति मिलने के संकेत है। समाज में मानसम्मान बढ़ेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। 
  3. तुला राशि साल का आखिरी चंद्र ग्रहण तुला राशि वालों के लिए भी शुभ साबित होगा। आमदनी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। नौकरी में तरक्की के नए द्वार खोलेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। निवेश से अच्छा पैसा बनाने में कामयाब रहेंगे।
  4. धनु राशि धनु राशि वालों के लिए भी साल का आखिरी चंद्र ग्रहण किस्मत चमकाने वाला साबित होगा। विदेश यात्रा के भी योग बन सकते हैं। अगर कहीं निवेश किया हुआ है तो उससे अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए गोल्डन समय रहेगा। इस दौरान पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है।