WWE की दुनिया में एक नए युग की शुरुआत हो रही है। अब अंडरटेकर, ट्रिपल एच, , ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना वाले युग का अंत हो रहा है। एकएक करके कई दिग्गजों ने पिछले कुछ समय में कंपनी से रिटायरमेंट का ऐलान किया है। साल 2025 के मध्य में जहां गोल्डबर्ग और द डुडली ब्वॉयज ने रिटायरमेंट की घोषणा की थी। उसके बाद दिसंबर 2025 से अप्रैल 2026 तक चार दिग्गज रेसलर्स ने रिटायरमेंट लिया।

इसकी शुरुआत दिसंबर 2025 से हुई जब फैंस की जान और WWE की शान जॉन सीना ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। उसके बाद रेसलमेनिया आतेआते एक से बढ़कर एक फैंस के पसंदीदा रेसलर्स ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। ऐसी ही चार नाम हम आपको बताते हैं:
1 जॉन सीना
रिकॉर्ड 17 बार के वर्ल्ड चैंपियन दिग्गज WWE रेसलर जॉन सीना ने दिसंबर 2025 में रिंग के अंदर अपने गीयर रखते हुए सभी को भावुक कर दिया था। 13 दिसंबर 2025 की रात सीना ने एरिना में मौजूद तकरीबन 19 हजार से ज्यादा दर्शकों के सामने नम आंखों से अपने करियर पर विराम लगाया था। WWE करियर में जॉन सीना ने PPVs और PLEs मिलाकर कुल 178 फाइट लड़ीं जिसमें से 102 में उन्हें जीत मिली और 73 में हार। वह रिकॉर्ड 17 बार WWE चैंपियन बने जिसमें 14 WWE चैंपियनशिप और तीन वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिप शामिल हैं।
2 एजे स्टाइल्स
फरवरी 2026 में रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। इसके बाद द अंडरटेकर ने एंट्री लेते हुए उन्हें हॉल ऑफ फेम में इंडक्ट करने की घोषणा कर दी। उनके रिटायरमेंट का लम्हा भी भावुक करने वाला था। इस दौरान कई रेसलर्स रिंग के चारों ओर खड़े थे और भावुक नजर आ रहे थे।
3 ब्रॉक लैसनर
रेसलमेनिया 42 में ओबा फेमी के खिलाफ हार के बाद ब्रॉक लैसनर का एक अलग ही रूप फैंस ने देखा। द बीस्ट का इमोशनल रूप देखकर फैंस हैरान थे। मेगा इवेंट में हार के बाद लैसनर भावुक थे और पॉल हेमन ने भी उनको गले लगा लिया और वह भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। उसके बाद लैसनर ने अपने सभी गीयर्स रिंग में उतारकर रख दिए और रिंग से भावुक अंदाज में विदाई ली। अभी उनके रिटायरमेंट का ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है लेकिन उनके इस रूप ने काफी कुछ बयां कर दिया था कि यह उनकी आखिरी फाइट थी।
4 एजे ली
WWE की दिग्गज महिला रेसलर ने एलिमिनेशन चैंबर 2026 में बैकी लिंच को हराकर फिर से अपनी छाप छोड़ी थी। इसके बाद रेसलमेनिया 42 में फिर दोनों का सामना हुआ। यहां एजे ली को बैकी लिंच के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके कुछ ही दिन बाद बुधवार 29 अप्रैल को ली ने इंस्टाग्राम पर भावुक संदेश शेयर किया और अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। अपने भावुक संदेश में उन्होंने बैकी लिंच का धन्यवाद भी अदा किया और अपने ट्रेनर को भी शुक्रिया कहा।
WrestleMania 42: ओबा फेमी से हारकर ब्रॉक लैसनर रिटायर? रिंग में रोते हुए छोड़े सभी गीयर; रोमन रेंस बने चैंपियन
WWE WrestleMania 42 की नाइट 2 में ब्रॉक लैसनर को ओबा फेमी के सामने हार झेलनी पड़ी। इसके बाद लैसनर ने कंपनी से रिटायरमेंट के संकेत भी दिए और बेहद भावुक नजर आए। रोमन रेंस ने भी वर्ल्ड हेविवेट चैंपियनशिप टाइटल अपने नाम किया।



