इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स से जोश इंग्लिस जुड़ गए हैं। वह 4 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध होंगे। इंग्लिस ने शादी की वजह से नीलामी से पहले आईपीएल 2026 के लिए सीमित उपलब्धता के बारे में फ्रेंचाइजी को बताया था। उन्हें पंजाब किंग्स ने रिलीज कर दिया और लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 8.60 करोड़ में खरीद था। उनकी शादी 18 अप्रैल को हुई थी।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुासर साउथ अफ्रीकी बैटर मैथ्यू ब्रीट्जके निजी कारणों से टूर्नामेंट छोड़ चुके हैं। उन्होंने 26 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ छोड़ दिया था, जो सुपर ओवर तक गया था। जानकारी के अनुसार ब्रीट्जके वापस गए क्योंकि हाल ही में उनकी पत्नी की परिवार के एक करीबी सदस्य की मौत हो गई है। फिलहाल जानकारी नहीं है कि ब्रीट्जके टूर्नामेंट में वापस आएंगे या नहीं।



