सुबह नाश्ते में क्या बनाएं ये सवाल हर रोज अगर आपको भी परेशान करता है तो आप कम तेल में सूजी से हेल्दी नाश्ता बना सकते हैं। यह एक तरह से स्टफ्ड इडली फ्राई या मसाला स्टफ्ड इडली की तरह ही है। लेकिन इसे बनाने का तरीका थोड़ा अलग है।

कम तेल में सूजी से बनाएं हेल्दी नाश्ता, मिनटों में तैयार होगा टेस्टी ब्रेकफास्ट
कम तेल में सूजी से बनाएं हेल्दी नाश्ता, मिनटों में तैयार होगा टेस्टी ब्रेकफास्ट

इसमें सूजी के अंदर मसालेदार सब्जी की स्टफिंग की जाती है। इसके बाद इनकी स्लाइस करके हल्का फ्राई किया जाता है। इसे आप चटनी या सांभर के साथ परोस सकते हैं। यह स्वादिष्ट और सेहतमंद नाश्ता है। इसे बनाने में बहुत कम तेल लगता है। हल्का, झटपट बनने वाला नाश्ता है जो सुबह ब्रेकफास्ट के लिए एकदम परफेक्ट है।

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

सूजी 1.5 कप
दही ½ कप
नमक ¼ छोटा चम्मच
पानी 1 कप
ईनो 1 पैकेट
पानी 2 बड़े चम्मच

मसाला आलू के लिए

तेल 1 छोटा चम्मच
सरसों के बीज ½ छोटा चम्मच
जीरा ½ छोटा चम्मच
हींग ¼ छोटा चम्मच
करी पत्ते 1012
बारीक कटी हरी मिर्च 2 नग
कटा हुआ प्याज 1 मध्यम आकार का
कद्दूकस की हुई गाजर ½ कप
कटी हुई बीन्स ⅓ कप
नमक स्वादानुसार
हल्दी पाउडर ¼ छोटा चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच
उबले और मसले हुए आलू 3 मध्यम आकार के
कटा हुआ हरा धनिया 2 बड़े चम्मच

तड़के के लिए

तेल, सरसों के बीज, करी पत्ते, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और हरा धनिया

बनाने की विधि

सबसे पहले बैटर करें तैयार

एक बाउल में सूजी, दही और नमक डालकर मिक्स कर लें। फिर इसमें 1 कप पानी डालकर स्मूद बैटर बना लें। इसके बाद 1015 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए।

मसाला आलू तैयार करें

अब आपको मसाला आलू तैयार करने हैं। इसके लिए कड़ाही में 1 छोटा चम्मच तेल गरम करें। फिर सरसों के बीज, जीरा और हींग डालें। साथ ही करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर भून लें। फिर प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक पकाएं। इसके बाद गाजर और बीन्स डालकर 23 मिनट पकाएं। अब आपको नमक, हल्दी और कश्मीरी लाल मिर्च डालना है। इसके बाद उबले आलू डालकर अच्छे से मिक्स करना है। आखिर में हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।

इसके बाद करें ये काम

बैटर में 2 बड़े चम्मच पानी में घुला हुआ ईनो डालें। फिर हल्के हाथ से मिलाएं। इसके बाद एक ग्रीस की हुई प्लेट लें। फिर आधा बैटर डालें। इसके बाद आलू का मसाला फैलाएं। ऊपर से बाकी बैटर डाल दें। फिर इस ट्रे को स्टीमर या कड़ाही में रखकर 1520 मिनट तक स्टीम करें। टूथपिक डालकर चेक करें। अगर यह साफ निकले तो समझ जाए कि यह तैयार है।

तड़का लगाएं

एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें। फिर सरसों के बीज और करी पत्ते डालें। इसके बाद थोड़ा कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें। फिर इस तड़के को तैयार नाश्ते के ऊपर डाल दें। अब आपको ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करना है।

इस तरह करें सर्व

हल्का ठंडा होने पर पीस काट लें। नारियल चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें।

यहां देखें वीडियो https://www.facebook.com/reel/2041453109592885