आईपीएल 2026 के 43वें मैच में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स ने । वैभव सूर्यवंशी का जादू इस मैच में नहीं चल पाया। न्यूजीलैंड के गेंदबाज काइल जैमीसन ने 2 गेंद में ही उनकी पारी खत्म कर दी। जैमीसन ने वैभव को क्लीन बोल्ड किया और उसके बाद उनको चिढ़ाया भी। इसके बाद कीवी गेंदबाज की काफी आलोचना हुई और कुछ ही घंटे में आईपीएल मैनेजमेंट की तरफ से उन्हें सजा भी सुनाई गई।

वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर जैमीसन ने चिढ़ाया, कुछ ही घंटे में दिल्ली के गेंदबाज को मिली सजा; BCCI ने लगाई लताड़
वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर जैमीसन ने चिढ़ाया, कुछ ही घंटे में दिल्ली के गेंदबाज को मिली सजा; BCCI ने लगाई लताड़

IPL की तरफ से लगी लताड़

आईपीएल द्वारा जारी बयान के मुताबिक काइल जैमीसन को वैभव को आउट करके चिढ़ाने के लिए आईपीएल की आचार संहिता के लेवल 1 का आरोपी माना गया। आईपीएल के आर्टिकल 2.5 के तहत जैमीसन को दोषी पाया गया है। इस आर्टिकल के तहत किसी खिलाड़ी द्वारा ऐसे शब्द बोलना, ऐसे एक्शन करना जिससे सामने वाला खिलाड़ी भड़क सकता है, इसके मुताबिक जैमीसन का आरोप सिद्ध हुआ।

मैच रेफरी राजीव सेठ द्वारा जैमीसन पर यह आरोप लगाए गए थे। न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने इन आरोपों को स्वीकारा और इसके परिणाम को भी स्वीकार किया। आईपीएल द्वारा इस उल्लंघन के लिए काइल जैमीसन को चेतावनी दी गई और एक डिमेरिट अंक भी उनको मिला। हालांकि, मैच फीस का जुर्माना उनके ऊपर नहीं लगाया गया।

क्या था पूरा मामला?

यह मामला पारी के दूसरे ओवर का था। ने एक बार फिर से इंटरनेशनल गेंदबाज का सामना निडर होकर किया और पहली गेंद पर जैमीसन को चौका लगा दिया। उसके बाद दूसरी गेंद पर न्यूजीलैंड के पेसर ने उन्हें बोल्ड कर दिया। फिर विकेट लेने के बाद उन्होंने 15 वर्षीय वैभव को चिढ़ाया और अजीब तरह से सेंड ऑफ किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी जैमीसन की काफी आलोचना हुई थी। यूजर्स उनके ऊपर बुरी तरह भड़क उठे थे।

An inswinging yorker 😲🔥

🎥 Kyle Jamieson gets Vaibhav Sooryavanshi early 👊

Wait for the celebration 👀

Updates ▶️ https://t.co/6OOjzHtZiD#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvDC | @DelhiCapitals pic.twitter.com/6vxJ5ahlb3

— IndianPremierLeague May 1, 2026

दिल्ली ने राजस्थान को हराया

दिल्ली कैपिटल्स ने इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से मात दी। 225 रन का लक्ष्य दिल्ली की टीम ने 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। केएल राहुल ने 75 और पथुम निसांका ने 62 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इससे पहले राजस्थान के लिए ने 90 रन बनाए थे। दिल्ली की यह सीजन में लगातार तीन हार के बाद चौथी जीत आई है।

आईपीएल 2026 में 7वीं बार हासिल हुआ 220 से ज्यादा का लक्ष्य, 6 दिन में 5वीं बार हुआ कमाल

आईपीएल 2026 में 7वीं बार 220 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल हुआ। बीते 6 दिन में पांचवीं बार 220 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल हुआ। दो बार 240 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल हुआ। पंजाब किंग्स के नाम सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड है।