इंग्लैंड की मेजबानी में 12 जून से शुरू होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए शनिवार को टीम इंडिया का स्क्वाड घोषित किया गया है। वनडे विश्व कप की चैंपियन कप्तान हरमनप्रीत कौर को इस टीम की कमान मिली है। वहीं स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान होंगी। महिला प्रीमियर लीग के कई युवा टैलेंट को भी इस टीम में जगह मिली है।

हरमनप्रीत कप्तान, स्मृति मंधाना उपकप्तान; टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान
हरमनप्रीत कप्तान, स्मृति मंधाना उपकप्तान; टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान

भारत के इस स्क्वाड में महिला प्रीमियर लीग 2026 की कई स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। भारती फुलमाली और नंदनी शर्मा को वर्ल्ड कप के लिए चुना गया है। इसके अलावा यास्तिका भाटिया की लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी हो गई है। वनडे वर्ल्ड कप विनर हरलीन देओल, स्नेह राणा और प्रतिका रावल को टीम में नहीं चुना गया है।

महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुना गया भारतीय स्क्वाड

हरमनप्रीत कौर , स्मृति मंधाना , शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयांका पाटिल, राधा यादव।

The wait is over! ⌛

🚨 Presenting #TeamIndia’s squad for the ICC Women’s T20 World Cup 2026 🇮🇳

Let’s bring out the cheers for #WomenInBlue 🤩#T20WorldCup pic.twitter.com/vZTGtqeTZL

— BCCI Women May 2, 2026

यह ब्रेकिंग न्यूज है। अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें…