सुबह के समय अक्सर यह समझ नहीं आता कि ऐसा क्या बनाया जाए जो जल्दी भी बन जाए, स्वादिष्ट भी हो और सेहत के लिए फायदेमंद भी हो। खासकर उन घरों में जहां ऑफिस जाने वाले लोग और स्कूली बच्चे होते हैं, वहां सुबह का समय काफी व्यस्त रहता है। लोग ऐसे नाश्ते की तलाश करते हैं जो कम समय में तैयार हो जाए और हेल्दी भी हो। ऐसे में सुबह की भागदौड़ में आप मिंट चटनी वाला कुकुम्बर सैंडविच ट्राई कर सकते हैं, जो न सिर्फ हल्का और हेल्दी होता है, बल्कि बेहद स्वादिष्ट भी लगता है।

कुकुम्बर सैंडविच बनाने के लिए सामग्री
ब्रेड स्लाइस
1 ताजा खीरा
हरी चटनी
बटर या मेयो
चाट मसाला या काली मिर्च
कुकुम्बर सैंडविच बनाने की आसान विधि
सबसे पहले हरी चटनी तैयार कर लें। इसके लिए पुदीना पत्ते, हरा धनिया, हरी मिर्च, थोड़ा नींबू का रस और नमक डालकर मिक्सर में पीस लें। अब ब्रेड स्लाइस लें और उस पर हल्का बटर लगाएं ।
अब इसके ऊपर अच्छी तरह से मिंट चटनी फैलाएं। अब ब्रेड पर पतले कटे हुए खीरे के स्लाइस रखें। ऊपर से हल्का चाट मसाला या काली मिर्च छिड़क दें ताकि स्वाद और भी बढ़ जाए। इसके बाद दूसरी ब्रेड स्लाइस से कवर कर दें। चाहें तो सैंडविच को तिरछा काट लें या टोस्टर में हल्का क्रिस्प भी कर सकते हैं। अब आपका सेंडविच तैयार है, इसे तुरंत सर्व करें।
अब ब्रेड पर पतले कटे हुए खीरे के स्लाइस रखें। ऊपर से हल्का चाट मसाला या काली मिर्च छिड़क दें ताकि स्वाद और भी बढ़ जाए। इसके बाद दूसरी ब्रेड स्लाइस से कवर कर दें। चाहें तो सैंडविच को तिरछा काट लें या टोस्टर में हल्का क्रिस्प भी कर सकते हैं।
इसके साथ आप एक गिलास छाछ दे सकते हैं, जो गर्मी के मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करता है। साथ ही यह पाचन के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों की सेहत सुधारने में मदद कर सकते हैं और गर्मियों में डिहाइड्रेशन से भी बच सकते हैं।



