Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ककरहा घाट पर सीवर लाइन के लिए मिट्टी खुदाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. मिट्टी के नीचे दबने से मजदूर 45 वर्षीय गया प्रसाद की मौत हो गई. मजदूर के दबने के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम कौ मौके पर बुलाया गया. मजदूर के शव को मिट्टी के ढ़ेर से 6 घंटे के बाद बाहर निकाला गया है, जिस जगह मजदूर दबा था वहां अधिक मिट्टी होने के चलते रेस्क्यू में दिक्कत आ रही थी. लेकिन एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से मजदूर का शव बाहर निकाला गया है.

प्रयागराज में दर्दनाक हादसा… सीवर लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी में दबा मजदूर, मौत
प्रयागराज में दर्दनाक हादसा… सीवर लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी में दबा मजदूर, मौत

जल निगम की तरफ से ककरहा घाट पर सीवर लाइन डालने का काम किया जा था, जिसमें दो मजदूर मिट्टी खोदने में लगे थे. अचानक मिट्टी धसने से एक मजदूर उसी के नीचे दब गया. मौके पर अफरातफरी मच गई. वहीं मौके पर मिट्टी की खुदाई कर रही जेसीबी मशीन लेकर ड्राइवर फरार हो गया. लोगों ने फावड़े की मदद से मजदूर को निकालने की कोशिश की. सफलता नहीं मिले पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को सूचना दी गई.

NDRF और SDRF ने किया रेस्क्यू

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर मजदूर के शव को निकाला. वहीं स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची गई. हादसे की जानकारी मिलने पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है. मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है.

एसीपी ने दी जानकारी

एसीपी निकिता श्रीवास्तव के मुताबिक जल निगम की तरफ से ककरहा घाट पर सीवर लाइन डालने का काम किया जा था. जिसमें दो मजदूर मिट्टी खोदने में लगे थे. इसी दौरान मिट्टी का ढेर गिर गया और मजदूर गया प्रसाद उसकी चपेट में आ गया. फिलहाल पिछले 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मजदूर की बॉडी को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.