हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सायरा बानो ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के लिए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। दोनों की कुछ खूबसूरत तस्वीरों के साथ सायरा बानो ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों, दशकों पुरानी अपनी दोस्ती और अपने दिवंगत पति दिलीप कुमार और धर्मेंद्र से जुड़ी यादों के बारे में बताया। इस इमोशनल नोट में सायरा बानो ने बताया कि हेमा मालिनी हाल ही में उनके घर उनसे मिलने आई थीं। इस मुलाकात ने 1960 के दशक की यादें ताजा कर दीं।

हेमा मालिनी की खूबसूरती पर फिदा थी बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस, पहली मुलाकात का किस्सा किया शेयर
हेमा मालिनी की खूबसूरती पर फिदा थी बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस, पहली मुलाकात का किस्सा किया शेयर

हेमा मालिनी संग सायरा की पहली यादगार मुलाकात

हाल की मुलाकात को याद करते हुए सायरा ने लिखा, ‘ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि बहुत समय बीत गया है, जब हेमा अपनी कजिन प्रभा के साथ मेरे घर मुझसे मिलने आई थीं और फिर भी, जब मुझे पता चला कि वह दोबारा आ रही हैं तो मेरा दिल खुशी से भर गया।’ इसके बाद सायरा ने उस दिन को याद किया जब वह 1966 में फिल्म ‘दीवाना’ के सेट पर हेमा मालिनी से मिली थीं। इस फिल्म में राज कपूर मुख्य भूमिका में थे। हेमा के बारे में अपने पहले अनुभव को बताते हुए सायरा ने लिखा, ‘जब वह अंदर आईं तो वह उतनी ही प्यारी लग रही थीं और उसी पल मैं 1966 में दीवाना के सेट पर राज कपूर के साथ हुई हमारी पहली मुलाकात की यादों में खो गई।’

हेमा मालिनी की खूबसूरती की कायल हैं सायरा

सायरा बानो ने आगे लिखा,’मुझे आज भी याद है कि उस समय भी मैं उनकी सुंदरता से पूरी तरह मंत्रमुग्ध हो गई थी। अपनी उस भावना को व्यक्त करने के लिए इससे ज्यादा सटीक शब्द कोई और हो ही नहीं सकता।’ सायरा बानो ने कृष्णा राज सागर बांध के पास फिल्म की शूटिंग के दौरान साथ बिताए पलों को भी याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे उन दिनों आसपास के कमरों में रहने की वजह से उनके बीच एक गहरा रिश्ता बन गया था। उन्होंने बताया, ‘उसके बाद, हम कुछ और बार मिले, जब भी मैं उन दिनों के बारे में सोचती हूं तो सबसे ज्यादा प्यार से मुझे कृष्णा राज सागर बांध पर बिताए हमारे दिन ही याद आते हैं। हमारे कमरे एकदूसरे के बगल में थे, जिसका मतलब था कि हमारे दिन एकदूसरे के साथ ही बीतते थे।’

ये भी पढे़ं