Unlucky Plants For Home: पौधे घर की सुंदरता तो बढ़ाते ही हैं साथ ही घर का माहौल भी सकारात्मक बनाए रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर पौधा घर में नहीं लगाया जा सकता। वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को घर के लिए अशुभ माना गया है। कहते हैं इन पौधों को घर के अंदर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे घरपरिवार में परेशानियां आने लगती हैं। ऐसा कहा जाता है कि ये पौधे अच्छी किस्मत को खा जाते हैं। ऐसे में इन्हें तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए। चलिए जानते हैं ये कौन से पौधे हैं।

Unlucky Plants: अच्छी किस्मत को खा जाते हैं ये 5 पौधे, घर में भूलकर भी न लगाएं
Unlucky Plants: अच्छी किस्मत को खा जाते हैं ये 5 पौधे, घर में भूलकर भी न लगाएं

1. कैक्टस या कांटेदार पौधे

वास्तु शास्त्र अनुसार घर में गुलाब को छोड़कर किसी भी तरह का अन्य कांटेदार पौधा नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि ये पौधे घर के सदस्यों के बीच तनाव पैदा करते हैं। साथ ही घरपरिवार के लोगों की तरक्की रोकते हैं।

2. बोन्साई 

घर में बोन्साई पौधे को भी नहीं लगाना चाहिए। कहते हैं इसे घर में रखने से तरक्की रुक जाती है और करियर की रफ्तार धीमी पड़ जाती है।

3. इमली का पौधा

इस पौधे को भी घर में लगाना अशुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इमली के पेड़ पर नकारात्मक शक्तियों का वास रहता है। ऐसे में इसे घर में लगाने से भारी नुकसान देखने को मिल सकता है।

4. दूध वाले पौधे 

दूध वाले पौधों को भी घर में नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इन पौधों को घर में लगाने से कंगाली आती है। साथ ही कर्ज का बोझ भी बढ़ने लगता है। 

5. सूखे हुए पौधे 

अगर आपके घर का कोई पौधा सूख गया है तो उसे तुरंत बाहर कर दें। इस तरह के पौधे घर में दुर्भाग्य लाते हैं। जिससे भाग्य कमजोर पड़ने लगता है।

घर में कौन से पौधे लगाना शुभ?

घर में तुलसी, मनी प्लांट, जेड प्लांट, स्नेक प्लांट और शमी प्लांट लगाना बेहद शुभ माना जाता है। ये पौधे अच्छा समय लेकर आते हैं।