पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने इस जीत का श्रेय पीएम मोदी को दिया है। सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों पर देशवासियों को अटूट विश्वास है।

5 में से 3 राज्यों में बीजेपी की जीत से खुश हुए योगी आदित्यनाथ, पीएम मोदी को दिया जीत का श्रेय
5 में से 3 राज्यों में बीजेपी की जीत से खुश हुए योगी आदित्यनाथ, पीएम मोदी को दिया जीत का श्रेय

योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व एवं लोककल्याणकारी नीतियों पर देश वासियों का अटूट विश्वास है, जो आज विधान सभा चुनाव के ऐतिहासिक परिणामों के रूप में पुनः परिलक्षित हुआ है। पश्चिम बंगाल में पहली बार, असम में लगातार तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार भाजपाएनडीए गठबंधन की सरकार बनना इसी अगाध विश्वास का सुफल है। जनजन का यह अभूतपूर्व जनादेश प्रधानमंत्री के ‘नए भारतविकसित भारत’ के विराट संकल्प की सिद्धि को एक नई गति प्रदान करेगा। इस ऐतिहासिक विजय हेतु बंगाल बीजेपी, असम बीजेपी और पुडुचेरी बीजेपी के सभी समर्पित पदाधिकारियों, कर्मठ कार्यकर्ताओं व विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई।

जनता का आभार जताया

योगी आदित्यनाथ ने शानदार बहुमत देने के लिए मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने लिखा, “सुशासन व राष्ट्रवाद को अपना बहुमूल्य आशीर्वाद प्रदान करने वाली जनताजनार्दन का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।” बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर किया है। वहीं, असम में लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की है। पुडुचेरी में भी बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा रहा है। तमिलनाडु और केरल में बीजेपी सत्ता से कोसों दूर है, लेकिन इन दोनों राज्यों में भी पिछले चुनावों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

पांच राज्यों में से तीन में एनडीए सरकार

चुनाव आयोग ने कुल पांच राज्यों के चुनावी नतीजे जारी किए हैं। इन नतीजों से साफ हो चुका है कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी। वहीं, तमिलनाडु में विजय की टीवीके सबसे बड़ी पार्टी है और केरल में कांग्रेस की अगुआई वाली यूडीएफ गठबंधन सरकार बनाता दिख रहा है।