हिमाचली खबर: देश के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. भारतीय मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए उत्तर भारत, पूर्वोत्तर, पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में तेज आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से देशभर में मौसम अस्थिर बना हुआ है. वहीं दिल्ली में आज बारिश की संभावना जताई गई है.

दिल्ली में होगी बारिश… यूपी-बिहार में अलर्ट; कैसा रहेगा एमपी-राजस्थान सहित इन राज्यों का मौसम?​
दिल्ली में होगी बारिश… यूपी-बिहार में अलर्ट; कैसा रहेगा एमपी-राजस्थान सहित इन राज्यों का मौसम?​

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 4 मई को दिल्लएनसीआर में हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है. आईएमडी के अनुसार 6 मई को आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे गरजचमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है. हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं.

यूपी में आंधीबारिश का अलर्ट

यूपी में मौसम ने यूटर्न ले लिया है. आज प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. IMD ने अगले 5 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान जताया है. कल लखनऊ और कानपुर सहित 22 जिलों में तेज आंधी के बाद बारिश हुई थी. संभल में कल 130 एमएम बारिश दर्ज की गई थी.

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार और झारखंड में आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. बिहार के पटना, दरभंगा, भागलपुर सहित कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. कल भी पटना सहित कई जिलों में बारिश हुई थी. बिहार में 6 मई तक भारी बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. वहीं झारखंड के दुमका और देवघर सहित कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

एमपी में भी होगी बारिश

एमपी में भी आज बारिश होगी. मौसम विभाग ने 39 जिलों के लिए आंधी और बारिश अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार राज्य में अगले 4 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत रहेगी. वहीं आज राजस्थान के कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

यहां होगी बर्फबारी

वहीं जम्मूकश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 8 मई तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड में कहींकहीं भारी बारिश की आशंका जताई है. ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में तेज बारिश और आंधी चलने का अनुमान है.