हिमाचली खबर: आजकल इंटरनेट के माध्यम से लोग न सिर्फ नईनई रेसिपी खोजते हैं, बल्कि देश के अलगअलग राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों को भी ट्राई करने में काफी रुचि दिखाते हैं। इससे उन्हें अलगअलग स्वाद के साथ ही वहां के पारंपरिक भोजन के बारे में जानकारी भी मिलती है। ऐसे में हम आपके लिए हिमाचल प्रदेश की एक बेहद खास और परंपरिक डिश लेकर आए हैं, जिसे सेपू बड़ी या सेपू वाड़ी के नाम से जाना जाता है। यह व्यंजन अपने अनोखे स्वाद और पौष्टिक गुणों के चलते पहाड़ी इलाकों में लोकप्रिय है।

सेपू बड़ी हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक व्यंजनों में से एक है। खासकर यह मंडी और कुल्लू में काफी लोकप्रिय डिश है। इसे धूप में सुखाई गई उड़द दाल की पकौड़ियों से बनाया जाता है, जिन्हें पालक ग्रेवी में धीमी आंच पर कम मसालों के साथ पकाया जाता है। हिमाचल प्रदेश के इस पारंपरिक डिश को आप भी घर पर ट्राई कर सकते हैं। यहां पर इसकी विधि बताई है।
सेपू बड़ी के लिए सामग्री
बड़ी बनाने के लिए सामग्री
1 कप भिगोई हुई उड़द दाल
23 चम्मच चना दाल
23 हरी मिर्च
1 छोटा अदरक का टुकड़ा
स्वादानुसार नमक
एक चुटकी हींग
तलने के लिए तेल
ग्रेवी के लिए जरूरी सामग्री
500 ग्राम पालक
1 कप सरसों का साग या बथुआ
आधा कप दही
1 बारीक कटा हुआ प्याज
12 बारीक कटे हुए टमाटर
56 लहसुन की कलियां
1 छोटा अदरक का टुकड़ा
2 हरी मिर्च
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
आधा चम्मच जीरा
एक चुटकी हींग
नमक स्वादानुसार 23 चम्मच सरसों का तेल या घी
सेपू बड़ी बनाने की विधि
स्टेप 1: बड़ी तैयार करें
सबसे पहले उड़द दाल को 56 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें। भीगी हुई दाल को हरी मिर्च, अदरक, नमक और एक चुटकी हींग के साथ अच्छे से पीस लें और हल्का गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब कड़ाही में तेल गर्म करें और छोटेछोटे पकोड़ों की तरह मिश्रण डालकर सुनहरा होने तक तल लें और फिर इन्हें एक अलग बर्तन में रख दें।
स्टेप 2: ग्रेवू तैयार करें
पालक और अन्य हरी सब्जियों को अच्छे से धोकर बारीक काट लें। इसके बाद एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें। उसमें जीरा और हींग डालकर तड़कने दें। फिर प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। इसके बाद टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं। अब हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छे से मिला दें। इसके बाद पालक डालकर 57 मिनट तक पकाएं जब तक वह गल न जाए। गैस धीमी करके फेंटी हुई दही डाल दें।
स्टेप 3: बड़ी मिलाने और पकाने का तरीका
तैयार ग्रेवी में तली हुई बड़ी डाल दें और हल्के हाथ से मिलाएं ताकि बड़ी टूटे नहीं। इसे 1015 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें ताकि बड़ी ग्रेवी को अच्छे से सोख ले। जरूरत लगे तो ग्रेवी में थोड़ा पानी मिला सकते हैं।
स्टेप4: सर्व करने का तरीका
अब आपकी सेपू बड़ी तैयार है। इससे आप गरमागरम चावल या रोटी के साथ परोस सकते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से घी डाल सकते हैं। इस तरह आप लंच के लिए एक स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता तैयार कर सकते हैं।



