हिमाचली खबर: चिलचिलाती गर्मी में खुद को तरोताजा और डिहाइड्रेटेड रखने के लिए ज़रूरी है कि आप खूब पानी पिएं। पानी के साथ साथ लोग छाछ, नींबू पानी का भी खूब सेवन करते हैं। आप इनके साथ जलजीरा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। शरीर को ठंडक और ताजगी देने के लिए जलजीरा भी एक बेहतरीन विकल्प है। इसका खट्टामीठा और मसालेदार स्वाद न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि पाचन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप बाजार का बना हुआ जलजीरा पीने से बचना चाहते हैं, तो घर पर ही इसका मसाला तैयार कर सकते हैं और लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं घर पर जलजीरा मसाला कैसे बनाएं और स्टोर करने के तरीके।

जलजीरा मसाले में क्याक्या पड़ता है?
जीरा , काला नमक, सादा नमक, सूखा पुदीना पाउडर, काली मिर्च, सूखी अदरक, हींग चुटकी भर, आमचूर पाउडर या इमली पाउडर या चाट मसाला
जलजीरा मसाला बनाने की विधि?
सबसे पहले जीरा को हल्का भून लें और ठंडा होने दें। अब सभी मसालों को एक साथ मिक्सर में डालकर बारीक पाउडर बना लें। तैयार मसाले को एयरटाइट कंटेनर में भरकर सूखी जगह पर रखें। यह मसाला आप महीनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
जलजीरा बनाने का तरीका:
-
पहला स्टेप: एक गिलास ठंडा पानी लें, उसमें 12 चम्मच तैयार जलजीरा मसाला डालें।
-
दूसरा स्टेप: आप, चाहें तो थोड़ा नींबू का रस और बर्फ भी डाल सकते हैं। अच्छी तरह मिलाएं और ठंडाठंडा सर्व करें। अगर आप और ज्यादा फ्रेश स्वाद चाहते हैं, तो इसमें ताजा पुदीना और धनिया पीसकर भी मिला सकते हैं।



