हिमाचली खबर: क्या आपको भी यही लगता है कि विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर करी पत्ते का इस्तेमाल सिर्फ खानेपीने के स्वाद और खुशबू को बढ़ाने के लिए किया जाता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। पोषक तत्वों से भरपूर करी पत्ता आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। हर रोज सुबहसुबह खाली पेट 4 से 6 ताजी करी पत्तियों को चबाएं और कुछ ही हफ्तों में खुदबखुद पॉजिटिव असर महसूस करें।

दूर हो सकती हैं पेट से जुड़ी समस्याएं करी पत्ता गट हेल्थ पर पॉजिटिव असर डाल सकता है। पेट की गैस, कब्ज और अपच की समस्या को अलविदा कहने के लिए फ्रेश करी पत्तियों को चबाया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी हर रोज सुबहसुबह खाली पेट करी पत्तों को चबाने की सलाह दी जा सकती है।
दिल के लिए फायदेमंद हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक करी पत्तों में मौजूद तत्व दिल की सेहत को सुधारने में कारगर साबित हो सकते हैं। करी पत्ते न केवल कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में बल्कि दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से ही करी पत्तों का सेवन करें।
डायबिटीज पेशेंट्स भी कर सकते हैं सेवन ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए करी पत्तों का सेवन किया जा सकता है और यही वजह है कि औषधीय गुणों से भरपूर करी पत्तियों को डायबिटीज पेशेंट्स के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करी पत्ते बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने में असरदार साबित हो सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। हिमाचली खबर: किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।



