हिमाचली खबर: Bangles Styling Tips: फैशन की दुनिया में बदलाव बहुत ही तेजी से आता है। आजकल सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इंस्टाग्राम की फीड में कश्मीरी झुमकों और चूड़ियों के बाद अब जेली बैंगल्स का क्रेज काफी बढ़ गया है। इस तरह की चूड़ियां आपको लगभग हर क्रिएटर के पास देखने को मिल जाएगी।

हाल के दिनों में ग्लास बैंगल्स और घुंघरू वाली कश्मीरी चूड़ियां सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रेंड कर रही थीं। लेकिन आज के दौर में फैशन बहुत ही तेजी से बदल रहा है। जहां जेली बैंगल्स को चूड़ियों के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। इन चूड़ियों को जेन जी गर्ल्स ज्यादा पसंद कर रही हैं।
क्यों बढ़ रहा है जेली चूड़ियों को क्रेज
जेली बैंगल्स दिखने में चमकदार होती हैं जो आमतौर पर सिलिकॉन जैसे लचीले मटेरियल से बनी होती हैं। ये वजन में बहुत ही हल्की होती हैं जिससे इन्हें पहनना बहुत आसान होता है। इन चूड़ियों की सबसे बड़ी खासियत है कि इन्हें एक साथ कई रंगों के साथ मिलाकर स्टैकिंग करके पहना जा सकता है। जो आपको बोल्ड और चंचल लुक दे सकता है।
स्टाइल और बजट का कॉम्बो
इन चूड़ियों के वायरल होने के पीछे का कारण इनका यूनिक लुक और बजट है। जेली चूड़ियां ट्रेडिशनल, एथनिक आउटफिट के साथसाथ कैजुअल वेस्टर्न आउटफिट्स पर भी उतनी ही अच्छी लगती हैं।
चमकीले रंग, चमकदार बनावट और लेयर्ड स्टाइल इन्हें परफेक्ट बनाते हैं। इन्हें आप कुर्ती सेट के साथ फेस्टिव लुक के लिए पहन सकती हैं। कॉलेज जाने वाली लड़कियां इन्हें जींस और टी शर्ट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। बाजार में इनकी कीमत लगभग 200 है जो बजट फ्रेंडली रेट है।
जो लड़कियां यूनिक और क्लासी लुक चाहती हैं उनके लिए ये जेली चूड़ियां बहुत बेहतरीन विकल्प बन सकते हैं। डेली वियर के लिए इस तरह की चूड़ियों को स्टाइल किया जा सकता है।
इन कपड़ों के साथ करें स्टाइल
अगर किसी कॉलेज फंक्शन या इवेंट पर जा रही हैं तो एथनिक आउटफिट के साथ जेली चूड़ियों को स्टाइल कर सकती हैं। अलगअलग रंग की जेली चूड़ियां बहुत ही खूबसूरत लगती हैं जिन्हें मल्टी कलर साड़ी के साथ कैरी किया जा सकता है।
ऑफिस में कुर्ती और पलाजो के साथ जेली बैंगल्स को कैरी किया जा सकता है जो बहुत ही क्लासी और हटके लुक देगा। इसके अलावा सूट और शरारा सेट के साथ भी इन्हें पहना जा सकता है। जेन जी लड़कियां इन तरह के बैंगल्स को साड़ी के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं जो उन्हें खूबसूरत लुक देगा। इंडियन आउटफिट के अलावा आप इन चूड़ियों को वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी पहन सकती हैं।



