देश के फॉरेक्स रिजर्व ने 6 महीने के बाद नया रिकॉर्ड कायम कर कर लिया. लगातार 8वें हफ्ते फॉरेक्स रिजर्व में इजाफा होने की वजह से ऐसा संभव हो सका है. इन हफ्तों में फॉरेक्स रिजर्व में करीब 60 अरब डॉलर से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है. अगर बात 21 अगस्त को खत्म हुए सप्ताह की बात करें तो 12 अरब डॉलर से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. आखिरी बार फॉरेक्स रिजर्व ने 27 फरवरी को खत्म हुए सप्ताह में देखने को मिला था. तब देश का फॉरेक्स रिजर्व 728 अरब डॉलर से ज्यादा था, जो मौजूदा समय में 729 अरब डॉलर से ज्यादा हो चुका है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर मोजूदा समय में देश का फॉरेक्स रिजर्व कितना हो गया है.

लाइफ टाइम हाई पर फॉरेक्स रिजर्व

RBI ने शुक्रवार को बताया कि 21 अगस्त को खत्म हुए हफ्ते में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 12.422 अरब डॉलर बढ़कर 729.328 अरब डॉलर के नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया. इससे पहले वाले हफ़्ते में, यह भंडार 9.905 अरब डॉलर बढ़कर 716.907 अरब डॉलर हो गया था. इससे पहले का ऑलटाइम हाई 728.494 अरब डॉलर था, जो इस साल ठीक मिडिल ईस्ट में संघर्ष शुरू होने से पहले 27 फरवरी को खत्म हुए हफ्ते में हासिल हुआ था. उसके बाद जियोपॉलिटिकल तनाव के कारण कई हफ्तों तक इसमें गिरावट आई थी. वास्तव में रुपए को संभालने और RBI को डॉलर बेचकर विदेशी मुद्रा बाजार में दखल देना पड़ा था.

लगातार 8वें हफ्ते इजाफा

खास बात तो ये है कि फॉरेक्स रिजर्व में लगातार 8वें हफ्ते इजाफा देखने को मिला है. आंकड़ों को देखें तो 26 जून को खत्म हुए सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 666.93 अरब डॉलर देखने को मिला था. उसके बाद से इसमें लगातार इजाफा देखने को मिला है. तब से अब तक इसमें 62.43 अरब डॉलर की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है.खास बात तो ये है कि साल में पहली बार देखने को मिला है, जब फॉरेक्स रिजर्व में 8 हफ्तों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है. जानकारों की मानें तो फॉरेक्स रिजर्व में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

फॉरेन करेंसी असेट्स में इजाफा

सेंट्रल बैंक के डेटा के अनुसार, 21 अगस्त को खत्म हुए हफ़्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का एक बड़ा हिस्सा, यानी फॉरेन करेंसी असेट्स, 9.482 अरब डॉलर बढ़कर 591.333 अरब डॉलर हो गए. डॉलर के हिसाब से देखें तो, फॉरेन करेंसी असेट्स में कुल फॉरेक्स रिजर्व में रखी गैरअमेरिकी करेंसी के मूल्य में उतारचढ़ाव का असर भी शामिल होता है. याद दिला दें कि सेंट्रल बैंक और सरकार ने पिछले महीने देश में और ज़्यादा विदेशी मुद्रा लाने के लिए FCNR समेत कई उपाय शुरू किए थे. देश को अब तक रियायती स्वैप उपायों के तहत 72 अरब डॉलर मिल चुके हैं.

गोल्ड रिजर्व में इजाफा

RBI ने बताया कि इस हफ्ते सोने के भंडार का मूल्य 2.801 अरब डॉलर बढ़कर 114.218 अरब डॉलर हो गया. वास्तव में हाल के दिनों में गोल्ड की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है. जिसकी वजह से गोल्ड की वैल्यू में बढ़ोतरी देखने को मिली है. आरबीआई ने बताया कि स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स 112 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.852 अरब डॉलर हो गए. शीर्ष बैंक के डेटा के अनुसार, रिपोर्टिंग हफ्ते के अंत में IMF के पास भारत की रिज़र्व स्थिति भी 26 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.925 अरब डॉलर हो गई.