हिमाचली खबर: विटामिनडी न केवल हमारी हड्डियों के लिए, बल्कि स्किन और आंखों की सेहत के लिए भी बेहद जरूरी है। भागदौड़ भरी जिंदगी और धूप की कमी के कारण देश और दुनिया में लोग बड़ी संख्या में विटामिनडी की कमी से जूझ रहे हैं। अक्सर हम शरीर के दर्द से विटामिन डी की कमी को तो पहचान लेते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके चेहरे पर आने वाली डलनेस या आंखों के पास दिखने वाले निशान भी विटामिनडी की कमी का इशारा हो सकते हैं। विटामिन डी को अब केवल हड्डियों के लिए जरूरी मानना एक पुरानी सोच है।

एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च में हृदय रोग विशेषज्ञ और इलेक्ट्रो फिजियोलॉजिस्ट डॉ.अपर्णा जसवाल कहती हैं कि विटामिन डी का स्तर सामान्य बनाए रखने से ग्लूकोज टॉलरेंस और संक्रमण का खतरा कम होता है। एक्सपर्ट के मुताबिक एक हेल्दी इंसान को रोजाना 600 IU विटामिन डी की आवश्यकता होती है। विटामिन डी के अच्छे स्तर को बनाए रखना आवश्यक है जिसके लिए डाइट बेहद असरदार साबित होती है।
विटामिन डी को स्किन का विटामिन क्यों कहा गया?
आधुनिक डर्मेटोलॉजी और कई शोधों ने साबित किया है कि इसे स्किन विटामिन कहना ज्यादा सही है। एक रिसर्च के मुताबिक विटामिन डी स्किन के ‘केराटिनोसाइट्स’ के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाता है। ये कोशिकाएं त्वचा की सबसे ऊपरी परत बनाती हैं। जब बॉडी में इस विटामिन डी की कमी होती है, तो स्किन बेरंग और कमजोर हो जाती है। इससे स्किन की नमी तेजी से कम होने लगती है, चेहरा डल , बेजान और सूखा दिखने लगता है। इसे ‘स्किन डिहाइड्रेशन’ की वजह से होने वाली डलनेस कहा जाता है।
उम्र के मुताबिक बॉडी में विटामिन डी का स्तर
- एक साल से छोटे बच्चों के लिए रोजाना 400 इंटरनेशनल यूनिट विटामिन डी जरूरी होता है।
- एक हेल्दी इंसान को रोजाना 600 IU की आवश्यकता होती है।
- 60 साल के ऊपर के लोगों को 800 IU विटामिन डी की आवश्यकता होती है।
विटामिन डी कमी कैसे स्किन पर करती है असर, रिसर्च से समझें
the Journal of Steroid Biochemistry and Molecular Biology में प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक विटामिन डी की कमी से स्किन की कोशिकाएं जल्दी बूढ़ी होने लगती हैं। विटामिन डी की कमी कोलेजन के स्तर को कम कर देती है, जिससे स्किन ढीली पड़ जाती है और झुर्रियां नजर आने लगती हैं।विटामिन डी स्किन में सूजन को कम करने और नई कोशिकाओं के बनने की प्रक्रिया को तेज करता है। बॉडी में इस विटामिन की कमी होने पर बॉडी खुद को रिपेयर नहीं कर पाती जिससे चेहरे पर दागधब्बे, मुहांसे और Uneven skin tone जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं।
Vitamin D की कमी का असर चेहरे पर भी दिखने वाले लक्षण
- चेहरा बेजान और डल दिखना
- स्किन ड्राई और सूखी हुई दिखना
- आंखों के नीचे काले घेरे बढ़ना
- चेहरे पर थकान या डल दिखना
- चेहरे या बॉडी की स्किन पर झुर्रियां दिखना
- बारबार पिंपल्स या स्किन इंफेक्शन होना
- चेहरे की मांसपेशियों में कमजोरी या हल्का दर्द महसूस होना
- हालांकि ये लक्षण केवल विटामिन D की कमी से ही हों, ऐसा जरूरी नहीं है। सही कारण जानने के लिए ब्लड टेस्ट और डॉक्टर की सलाह जरूरी होती है।
विटामिन डी की कमी को पूरा करने वाले फूड
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर भूषण के मुताबिक बॉडी में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आप सुबह की गुनगुनी धूप में 1520 मिनट तक बैठें आपको फायदा मिलेगा। कुछ फूड्स बॉडी में विटामिन डी की कमी को पूरा करने में मदद करेंगे जैसे
- अंडे की जर्दी खाएं बॉडी में विटामिन डी की कमी पूरी होगी। अंडे की जर्दी में हेल्दी फैट, प्रोटीन और जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं।
- दही को बनाएं रोजाना की डाइट का हिस्सा बॉडी में विटामिन डी की कमी पूरी होगी। दही विटामिन डी और कैल्शियम का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसका सेवन पाचन को बेहतर रखता है, इम्यूनिटी मजबूत करता है और हड्डियों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। गर्मियों में दही शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है।
- नाश्ते में दलिया खाएं बेहतरीन विटामिन डी का स्रोत है। फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर दलिया शरीर को जरूरी पोषण देता है। दूध के साथ इसका सेवन करने से विटामिन डी और कैल्शियम दोनों की पूर्ति में मदद मिल सकती है। यह वजन कंट्रोल और पाचन के लिए भी फायदेमंद है।
- फैटी फिश का सेवन बॉडी में विटामिन डी की कमी को पूरा करेगा। साल्मन, टूना और सार्डिन जैसी मछलियां विटामिन डी का बेहतरीन स्रोत मानी जाती हैं। इनका सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने, दिल को हेल्दी रखने और शरीर की कमजोरी दूर करने में मदद करता है।
- मशरूम भी है फायदेमंद इसे हफ्ते में दो दिन जरूर खाएं। मशरूम में प्राकृतिक रूप से विटामिन डी पाया जाता है। इसमें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और कॉपर जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आप इसे सूप, सलाद या सब्जी के रूप में खा सकते हैं। Journal of Agricultural and Food Chemistry में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, बटन मशरूम को केवल 1520 मिनट यूवी लाइट या तेज धूप में रखने से उसमें विटामिन D की मात्रा 700% से 800% तक बढ़ सकती है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। विटामिन D की कमी के लक्षण व्यक्तिव्यक्ति में अलग हो सकते हैं। किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या या लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर से सलाह लेकर जांच कराएं। बिना चिकित्सकीय सलाह के कोई दवा या सप्लीमेंट न लें।


