हिमाचली खबर: Office Desk Vastu: कड़ी मेहनत के बावजूद नौकरी में बारबार रुकावटें आ रही हैं या प्रमोशन में देरी हो रही है, तो इसकी वजह आपके ऑफिस डेस्क भी हो सकती है। वास्तु अनुसार, जिस जगह पर व्यक्ति ज्यादा समय बिताता है, वहां की ऊर्जा का सीधा असर उसकी मेंटल हेल्थ, फैसलों और कार्यक्षमता पर होता है। लोग 8 से 9 घंटे ऑफिस डेस्क पर बिताते हैं। ऐसे में वहां रखी चीजों का अच्छा या बुरा प्रभाव करियर पर दिखाई देता है। चलिए जानते हैं कौन से चीजें अपने ऑफिस डेस्क पर भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए।

ऑफिस डेस्क पर न रखें खाने की प्लेट
वास्तु के अनुसार ऑफिस डेस्क पर खाने की प्लेट रखना शुभ नहीं माना जाता। माना जाता है कि जहां व्यक्ति काम करता है, वहां भोजन करने से मानसिक स्पष्टता प्रभावित हो सकती है। इससे काम में ध्यान कम लगने लगता है और निर्णय लेने में उलझन महसूस हो सकती है। बेहतर होगा कि भोजन के लिए अलग स्थान का इस्तेमाल किया जाए।
कांटेदार पौधे बढ़ाते हैं नकारात्मकता
अगर आपने अपने ऑफिस डेस्क पर कैक्टस या अन्य कांटेदार पौधे रखे हैं, तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। वास्तु मान्यताओं के मुताबिक ऐसे पौधे आसपास नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। इसका असर ऑफिस के माहौल और व्यक्ति की कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।
बेकार सामान से बढ़ता है तनाव
ऑफिस टेबल पर पुरानी फाइलें, गैर जरूरी कागज, उलझे हुए वायर और अनावश्यक सामान जमा करके रखना भी अच्छा नहीं माना जाता। इससे न केवल डेस्क अव्यवस्थित दिखती है, बल्कि काम करने की क्षमता और एकाग्रता भी प्रभावित होती है। वास्तु के अनुसार ऑफिस डेस्क का बीच वाला हिस्सा हमेशा खाली और साफ रहना चाहिए।
ये चीजें मानी जाती हैं शुभ
वास्तु के अनुसार ऑफिस डेस्क पर कछुए की छोटी प्रतिमा रखना शुभ होता है। यह स्थिरता और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। वहीं, हाथी की छोटी मूर्ति रखने से एकाग्रता बढ़ती है और करियर में तरक्की के अवसर मिलने की मान्यता है। इसके अलावा छोटे हरे पौधे भी डेस्क पर रखे जा सकते हैं। ये वातावरण को ताजगी देने के साथ पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने में मदद करते हैं।
ऑफिस डेस्क से जुड़े जरूरी नियम
वास्तु अनुसार ऑफिस डेस्क हमेशा साफसुथरी और व्यवस्थित होनी चाहिए। टेबल का आकार आयताकार या वर्गाकार शुभ माना जाता है। संभव हो तो डेस्क को दक्षिणपश्चिम दिशा में रखें। इसके अलावा ‘L’ शेप वाली टेबल, बीम के नीचे बनी डेस्क या डेस्क के पीछे दरवाजा और खिड़की होना भी शुभ नहीं माना जाता। सही दिशा और व्यवस्थित डेस्क सकारात्मक माहौल बनाने में मदद करती है, जिसका असर काम और करियर दोनों पर दिखाई दे सकता है।



