हिमाचली खबर: MahaGochar 2026: ज्योतिष शास्त्र अनुसार सूर्यबुध की युति बेहद शुभ मानी जाती है। कहते हैं जिनकी कुंडली में ये दोनों ग्रह एक साथ विराजमान होते हैं, ऐसे लोग बिजनेस में अपार सफलता पाते हैं। साथ ही ये पढ़नेलिखने में काफी होशियार होते हैं। 15 मई को सूर्य और बुध दोनों ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे बुधादित्य योग बनेगा। इस राजयोग के प्रभाव से 4 राशियों की किस्मत चमक जाएगी। चलिए जानते हैं ये डबल गोचर किन राशियों को लाभ देगा।

Maha-Gochar 2026: 15 मई को सूर्य-बुध का डबल गोचर, इन 4 राशियों को देगा तगड़ा लाभ, खुलेगा कुबेर का द्वार!​
Maha-Gochar 2026: 15 मई को सूर्य-बुध का डबल गोचर, इन 4 राशियों को देगा तगड़ा लाभ, खुलेगा कुबेर का द्वार!​

इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी

  1. वृषभ राशि : 15 मई को होने वाला ये डबल गोचर वृषभ राशि वालों के लिए लकी साबित होगा। आपका अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की खूब सराहना होगी और पदोन्नति के योग बनेंगे।
  2. सिंह राशि : सिंह राशि वालों के लिए ये डबल गोचर किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। कारोबार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। मानसम्मान में बढ़ोतरी होगी। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा होने की संभावना है। निवेश से भी लाभ मिलने की उम्मीद है।
  3. कन्या राशि : कन्या राशि वालों की इनकम में बढ़ोतरी होगी। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। बिजनेस में भी बंपर लाभ मिलेगा। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। मकान सुख की प्राप्ति हो सकती है।
  4. वृश्चिक राशि : यह डबल गोचर आपको बिजनेस में खूभ लाभ देगा। यदि आप साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं, तो आप अच्छी कमाई करेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से कोई बड़ी आर्थिक उपलब्धि मिल सकती है। नौकरी के अच्छे ऑफर आ सकते हैं। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।