अमेरिका के टीएलसी चैनल पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो ‘माय स्ट्रेंज एडिक्शन’ (My Strange Addiction) ने एक बार फिर दर्शकों को हैरान कर दिया है. शो की नई एपिसोड में एक युवती अनिस्सा (Anissa) ने अपनी अजीबोगरीब लत का खुलासा किया है.

वह अपने पिता की गंदी अंडरवियर चुराकर सूंघती है और इससे उसे नशे जैसा सुकून मिलता है.

लड़की का कहना है कि यह उसकी बचपन से चली आ रही लत है और बिना सूंघे 25 मिनट भी रहना उसके लिए मुश्किल हो जाता है. शो में अनिस्सा ने बताया कि वह अपने पिता की इस्तेमाल की हुई चड्डियां चुपके से चुरा लेती है. वह इन्हें अपनी पर्स में रखकर बाहर भी ले जाती है. काम करते समय या जब भी जरूरत पड़ती है, वह इन्हें निकालकर गहरी सांस लेकर सूंघती है. उसका दावा है कि इसमें कोई यौनिक आकर्षण नहीं है, बल्कि यह सिर्फ एक प्रकार की खुशबू है जो उसे शांत और राहत देती है. लेकिन जब वह 25 मिनट तक बिना सूंघे रहती है तो उसे घबराहट, बेचैनी, चिंता और पैनिक अटैक जैसे लक्षण महसूस होने लगते हैं.

बचपन से लगी है लत
वीडियो क्लिप में अनिस्सा को एक स्टोर में अपनी पर्स से अंडरवियर निकालकर सूंघते हुए दिखाया गया. वह कहती है, “मैं अपने पिता की अंडरवियर सूंघने की लत की वजह से कई क्लाइंट्स खो चुकी हूं.” जब शो की टीम ने उसे अपने पिता के सामने इस लत का खुलासा करने को कहा तो पिता का रिएक्शन बेहद सदमे भरा था. पिता ने कहा कि उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था और यह सुनकर उन्हें बहुत गुस्सा और घिन्न आ रही है. शो के अनुसार यह लत कई सालों से चल रही है. अनिस्सा ने बताया कि बचपन में ही यह आदत शुरू हो गई थी और अब यह उसके दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुकी है. वह पिता की डर्टी अंडरवियर को सूंघकर ही आराम महसूस करती है.

मनोवैज्ञानिक बीमारी
विशेषज्ञों का मानना है कि यह एक प्रकार की कंपल्सिव डिसऑर्डर या ऑल्फैक्टरी एडिक्शन हो सकती है, जिसमें किसी विशेष गंध से व्यक्ति को अत्यधिक आराम मिलता है. सोशल मीडिया पर यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है. लोग इसे देखकर हैरानी और घृणा जता रहे हैं. कई यूजर्स लिख रहे हैं कि “यह कितना अजीब और घिनौना है”, जबकि कुछ इसे मानसिक स्वास्थ्य समस्या मानते हुए मदद की जरूरत बता रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, “पिता की अंडरवियर सूंघना? यह तो सीमा पार कर गया.” दूसरे ने कहा, “शो अब बहुत ज्यादा अजीब एडिक्शन दिखा रहा है.” मनोवैज्ञानिकों के अनुसार ऐसी लतें अक्सर चाइल्डहुड ट्रॉमा, एंग्जायटी या किसी भावनात्मक कमी से जुड़ी हो सकती है. सूंघने की क्रिया (olfactory stimulation) मस्तिष्क में डोपामाइन रिलीज कर सकती है, जिससे व्यक्ति को अस्थायी राहत मिलती है. लेकिन यह लत अगर अनियंत्रित हो जाए तो व्यक्ति के सामाजिक और पारिवारिक जीवन पर बुरा असर डाल सकती है. अनिस्सा ने शो में इलाज कराने की इच्छा भी जताई है. शो की टीम ने उसे काउंसलिंग और थेरेपी के लिए मदद उपलब्ध कराई है. विशेषज्ञ सुझाव देते हैं कि ऐसी आदतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए बल्कि प्रोफेशनल मदद लेनी चाहिए।