हिमाचली खबर: Kaddu Ki Chutney: भारत में खानपान को बहुत महत्व दिया जाता है, जहां अगलअलग क्षेत्र में अलगअलग तरह की डिश मिलती हैं। चाहे वह पराठे हो, पकौड़े या फिर साधारण दाल चावल हर खाने के साथ अचार और चटनी का मजा खाने के स्वाद को बढ़ाने में मदद करते हैं। आमतौर पर लोग धनिया, पुदीना, आम या टमाटर की चटनी बनाते हैं लेकिन क्या आपने कभी कद्दू की चटनी के बारे में सुना है। अगर नहीं तो इस रेसिपी को ट्राई किया जा सकता है।

इस रेसिपी से बनाएं घर पर कद्दू की चटनी, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद​
इस रेसिपी से बनाएं घर पर कद्दू की चटनी, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद​

गर्मी के समय अक्सर बड़ों से लेकर बच्चों तक को सब्जी में ज्यादा स्वाद नहीं आता है। ऐसे में कद्दू से बनी चटनी आपके खाने का स्वाद बढ़ा सकती है। इसे आप पराठे, पुरी, दाल चावल, पकौड़ों आदि के साथ खा सकते हैं। हल्की मीठी और मसालेदार यह चटनी सभी को पसंद आ सकती है। आइए, जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।

चटनी बनाने की सामग्री

2 कप कद्दू के छोटे टुकड़े
1 प्याज बारीक कटा हुआ
34 लहसुन की कलियां
2 सूखी लाल मिर्च
1 छोटा टुकड़ा अदरक
1 चम्मच इमली का पेस्ट
1/3 चम्मच राई
78 करी पत्ते
2 चम्मच तेल
स्वादानुसार नमक

बनाने का तरीका

सबसे पहले कद्दू को अच्छे से धोकर छोटेछोटे टुकड़ों में काट लेना है। अब पैन में तेल गर्म करके उसमें लहसुन और अदरक डालकर भूनें। इसके बाद प्याज डालें और सुनहरा होने तक पकाएं।

अब इसमें कद्दू के छोटे टुकड़े डालकर कुछ समय तक पकने दें। जब कद्दू नरम हो जाए तो गैस बंद कर दें और इस मिश्रण को ठंडा होने दें। इस मिश्रण को ठंडा होने के बाद मिक्सर में डालें। इसमें इमली का पेस्ट, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर पीस लें।

तड़का तैयार करें

इस चटनी को ज्यादा पतला न करें, जरूरत पड़ने पर ही पानी मिलाएं। इसके बाद तड़का तैयार करें। इसके लिए एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें। इसमें राई और करी पत्ते डालें। इस तड़के को चटनी के ऊपर डालें। इससे चटनी का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाएंगे।

कद्दू की चटनी बनकर तैयार है जिसे आप डोसा, इडली, पराठे, स्नैक्स या अन्य डिश के साथ सर्व कर सकते हैं। अगर आप रोज की चटनी से बोर हो गए हैं तो इस बार कुछ नया ट्राई किया जा सकता है।