हिमाचली खबर: मार्केट में कई ऐसी सब्जियां हैं जो हाइब्रिड और देसी दोनों किस्मों में उपलब्ध हैं। लेकिन कई बार इन्हें पहचान पाना आसान नहीं होता। खासकर खीरा, बैंगन, लौकी और मिर्च जैसी सब्जियों में देसी और हाइब्रिड किस्में एक जैसी दिखाई देती हैं, जिससे लोग अक्सर भ्रमित हो जाते हैं। इसमें टमाटर भी शामिल है।

हाइब्रिड सब्जियां आधुनिक तकनीक से तैयार की जाती हैं ताकि उनका आकार बड़ा हो, उत्पादन ज्यादा मिले और वे जल्दी खराब न हों। वहीं देसी सब्जियां प्राकृतिक तरीके से उगाई जाती हैं, जिनका स्वाद अधिक प्राकृतिक और खुशबूदार माना जाता है। टमाटर की बात करें, तो ज्यादातर लोग स्वाद और पोषण के लिए देसी टमाटर खरीदना पसंद करते हैं, लेकिन जानकारी की कमी के चलते वे हाइब्रिड टमाटर खरीद लेते हैं। ऐसे में कुछ आसान तरीकों की मदद से आप हाइब्रिड और देसी टमाटर की पहचान कर सकते हैं।
हाइब्रिड टमाटर को इस तरह तैयार किया जाता है कि वे लंबे समय तक खराब न हों, आकार में बड़े दिखें और ज्यादा पैदावार दें। इन्हें उगाने के दौरान अक्सर रासायनिक खाद, कीटनाशकों और आधुनिक खेती तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि टमाटर जल्दी तैयार हों। जबकि, देसी टमाटर आम तरीके से उगाए जाते हैं। इनमें प्राकृतिक खाद और सामान्य खेती तकनीकों के जरिए उगाया जाता है। देसी टमाटर में प्राकृतिक स्वाद और पौष्टिकता अधिक होती है, जिसके चलते ये सेहत के लिए अधिक फायदेमंद माने जाते हैं।
1 आकार से करें पहचान
देसी टमाटर आकार में छोटे या मध्यम होते हैं। इनका आकार पूरी तरह गोल नहीं होता और हल्के टेढ़ेमेढ़े दिखाई दे सकते हैं। वहीं, आकार में बड़े और लगभग एक जैसे दिखने वाले टमाटर अक्सर हाइब्रिड होते हैं। इनकी शेप काफी स्मूद और गोल होती है।
2 रंग
देसी टमाटर का रंग गहरा लाल या हल्का लाल होता है। कई बार ऊपर हल्का हरा हिस्सा भी दिख सकता है। वहीं, हाइब्रिड टमाटर दिखने में चमकदार और एकदम समान लाल रंग के होते हैं।
3 छिलके और गूदे से करें पहचान
देसी टमाटर का छिलका पतला और गूदा नरम होता है। काटने पर ज्यादा रस निकलता है। वहीं, हाइब्रिड टमाटर का छिलका मोटा और गूदा सख्त होता है, जिसके चलते ये जल्दी खराब नहीं होते हैं।
4 स्वाद
हाइब्रिड टमाटर का स्वाद हल्का फीका हो सकता है। वहीं, देसी टमाटर में खट्टापन और मिठास का संतुलन होता है। चटनी, सलाद और सब्जियों में देसी टमाटर का स्वाद अधिक अच्छा लगता है।
कैसे पता करें कि बंदगोभी में कीड़े हैं या नहीं, साफ करने का सही तरीका
बंदगोभी के अंदर परतों के बीच अक्सर छोटे कीड़े, कीट या उनके अंडे छिपे होते हैं। कभीकभी ये इतने छोटे होते हैं कि पहली नजर में दिखाई नहीं देते हैं।
डिस्क्लेमर: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।



