हिमाचली खबर: Tri Ekadash Yog: चंद्रमा 14 मई की रात को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का यह गोचर रात 10 बजकर 34 मिनट पर होगा। ऐसे में चंद्रमा से तृतीय भाव में गुरु होंगे क्योंकि गुरु मिथुन राशि में विराजमान हैं वहीं चंद्रमा की स्थिति गुरु से एकादश भाव में होगी। इसलिए चंद्रगुरु के बीच त्रिएकादश योग बनेगा। यह योग शुभ योगों में से एक है, जिसके चलते व्यक्ति को करियर के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और आर्थिक पक्ष भी सुधर सकता है। राशिचक्र की कुछ राशियों के लिए यह योग बेहद शुभ साबित हो सकता है, आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।

मिथुन राशि
वर्तमान समय में गुरु आपकी ही राशि में हैं विराजमान हैं वहीं चंद्रमा के मेष राशि में आने से गुरु त्रिएकादश योग का निर्माण चंद्रमा के साथ करेंगे। ऐसे में आपके पहले भाव में गुरु और एकादश भाव में चंद्रमा होंगे। इस ग्रह स्थिति के चलते आपको जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। लाभ भाव में चंद्रमा की स्थिति के चलते कारोबारियों को जबरदस्त मुनाफा हो सकता है। वहीं इस राशि के नौकरी पेशा लो भी उन्नति पा सकते हैं। किस्मत का सहयोग आपको हर कार्य में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में भी अच्छे बदलाव देखे जा सकते हैं।
सिंह राशि
गुरु आपकी राशि के स्वामी सूर्य के मित्र हैं और वर्तमान में आपके लाभ भाव में हैं वहीं त्रिएकादश योग के दौरान चंद्रमा आपके भाग्य भाव में होंगे। ऐसे में 14 मई को बनने वाला त्रिएकादश योग आपके लिए बेहद भाग्यशाली साबित होगा। आपके अटके काम बन सकते हैं। कहीं धन फंसा हुआ था तो कम प्रयास से ही वापस मिल सकता है। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को नौकरी मिलने के भी योग हैं। आपके द्वारा किए गए निवेश से आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में भी सुखद बदलाव आ सकते हैं।
धनु राशि
गुरु आपके ही राशि के स्वामी हैं ऐसे में चंद्रमा के साथ जब ये त्रिएकादश योग बनाएंगे तो आपके जीवन में सुधार आएगा। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है वहीं संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद भी सुलझ सकता है। भाग्य के सहयोग से आय के अतिरिक्त स्रोत इस राशि के जातकों को मिल सकते हैं और संचित धन में भी वृद्धि के योग हैं। धनु राशि के उन लोगों को भी मुनाफा मिलने के योग हैं जो शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं। विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।



