हिमाचली खबर: Rahu Nakshatra Gochar 2026: राहु को ज्योतिष में छाया ग्रह कहा गया है। ज्योतिष की माने तो राहु के शुभ स्थिति में होने से व्यक्ति रो अचानक धन लाभ, मानसम्मान, करियर में तरक्की के साथसाथ बड़ी सफलता मिलती हैं। राहु का राशि और नक्षत्र परिवर्तन भी बेहद महत्वपूर्ण होता है। राहु का शतभिषा नक्षत्र में केवल एक ज्योतिषीय घटना नहीं, बल्कि यूनिवर्स में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

ज्योतिष के अनुसार, राहु शतभिषा नक्षत्र में 1 मई 2026 से 2 अगस्त तक रहेंगे। इस पूरी अवधि में कुछ राशियों को बेहद शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। हालांकि, यह गोचर सभी को एक समान प्रभावित नहीं करेगा। इसका प्रभाव आपकी चंद्र राशि पर निर्भर करता है। चलिए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
कन्या राशि
यह गोचर कन्या राशि के छठे भाव में हो रहा है, जो आपकी सेहत ऋण और दैनिक दिनचर्या के घर को ऊर्जावान बनाता है। ऐसे में आपके लिए यह अवधि नए बदलाव वाली साबित होगी। लंबे समय से जो चुनौतियां जीवन में आ रही हैं, उन पर काबू पाने में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि की संभावनाएं है और और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। लव लाइफ में बेहतर बदलाव देखने को मिलेंगे। हालांकि, इस दौरान आपको जोखिमपूर्ण निवेश से बचना चाहिए।
तुला राशि
तुला राशि के लिए राहु का गोचर सकारात्मक बदलाव के संकेत दे रहा है। सिंगल जातकों की शादी के योग बनते नजर आ रहे हैं। अचानक से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इस अवधि में आपकी रचनात्मकता में वृद्धि होगी। खासकर कलाकारों और लेखकों के लिए यह बेहतरीन समय है। अपने लक्ष्यों को पाने में कामयाब रहेंगे। घरपरिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों में अचानक परिस्थितियां बदल सकती हैं। हालांकि, बच्चों के साथ अपने रिश्तों को लेकर आपको थोड़ा सचेत रहना होगा, वरना गलतफहमी बहुत कुछ खराब कर सकती हैं।
वृश्चिक राशि
राहु का नक्षत्र गोचर वृश्चिक राशि के लिए अनुकूल रहने वाला है। इस अवधि में आपके नए लोगों से कॉन्टैक्ट बढ़ेंगे। हालांकि, हर किसी पर अंधा विश्वास न करें। आपका कोई प्रिय सदस्य घर आएगा, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। नए लोगों से मिलकर जो अनुभव मिलेगा, वह आपके बहुत काम आएगा। हो सका है किसी और जगह पर मूवी करने का मन करें, ऐसे में विदेशी जमीन पर या लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से घर का रिनोवेशन करवा सकते हैं।
धनु राशि
राहु का नक्षत्र गोचर आपके लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। इस दौरान आपको कमाई बढ़ाने के नए मौके मिल सकते हैं। ऐसे में आर्थिक स्थिति में बहुत सुधार आएगा। हालांकि, बढ़ते खर्चो से भी संभलकर रहना होगा। घर में किसी अपने के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रॉप्रटी या घर खरीदने के योग बन रहे हैं।
मकर राशि
मकर राशि वालों राहु का गोचर आपके लिए सकारात्मक परिणाम दे रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह समय आपके लिए सबसे ज्यादा प्रभावशाली माना जाता रहा है। सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे, संभव है कि आपको इनाम के तौर पर प्रमोशन मिल जाए। इस दौरान करियर और सोच में आपको बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।


