हिमाचली खबर: Second Bada Mangal 2026 : 12 मई 2026 को ज्येष्ठ महीने का दूसरा बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल मनाया जाएगा। सनातन धर्म में ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवार को बड़ा मंगल के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान पूजापाठ करने वालों पर हनुमान जी की खास कृपा रहती है।

ज्योतिषयों के अनुसार.अगर आपके काम बनतेबनते बिगड़ रहे हैं या करियर में स्थिरता नहीं आ रही है, तो दूसरा बड़े मंगल के दिन आप यहां दिए के खास उपाय आजमा सकते हैं, जो इस प्रकार हैं –
ज्येष्ठ महीने के दूसरे बड़े मंगल पर करें ये उपाय
-
मीठा पान का भोग
ज्येष्ठ महीने के पर हनुमान जी को एक मीठा पान चढ़ाने से नौकरी में आ रही परेशनियों से निजात मिलने में मदद मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन या नए अवसर के लिए हनुमान जी को एक अर्पित करें। इसमें कत्था, गुलकंद, सौंफ और इलायची डलवाएं, लेकिन चूना और सुपारी न रखें। इसे चढ़ाने से साधक को मनचाही सफलता मिलती है।
-
सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं
ज्योतिष धर्म गुरु बताते है कि, दूसरे बड़े मंगल पर हनुमान जी को चमेली के तेल में मिला हुआ सिंदूर चढ़ाएं। इसके बाद उनके दाहिने पैर के सिंदूर से अपने माथे पर तिलक लगाएं। बताया जाता है कि, ऐसा करने से आत्मविश्वास बढ़ता है, जो करियर में सफलता के लिए जरूरी है।
-
पीपल के पत्तों की माला अर्पित करें
अगर करियर में बारबार रुकावट आ रही है, तो दूसरे बड़े मंगल पर 11 पीपल के पत्ते लें। उन्हें गंगाजल से धोकर उन पर अष्टगंध या चंदन से ‘श्री राम’ लिखें। इन पत्तों की माला बनाकर हनुमान जी को अर्पित करें। ध्यान रखें कि कोई भी पत्ता कटाफटा न हो। यह उपाय आपके मार्ग की हर बाधा को हटाने की शक्ति रखता है।
-
नारियल वारें
अगर नजर दोष की वजह से आपके काम रुक रहे हैं, तो एक पानी वाला नारियल लेकर उसे अपने सिर से 7 बार वारकर हनुमान जी के चरणों में फोड़ दें और अपने अच्छे करियर की प्रार्थना करें।
-
मंत्र जाप
पूजन के समय ‘ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्ट’ मंत्र का जाप करें। यह मंत्र न केवल शत्रुओं का नाश करता है, बल्कि आपके कार्यक्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है।
-
भंडारा और सेवा का फल
बड़े मंगल पर प्याऊ लगवाना और चनेहलवे का प्रसाद बांटना चाहिए। जब आप दूसरों की सेवा करते हैं, तो संकटमोचन खुद आपके संकटों को हर लेते हैं।



