हिमाचली खबर: अक्सर लोग सोचते हैं कि करीना कपूर खान जैसी फिटनेस पाना केवल एक ‘सेलिब्रिटी प्रिविलेज’ है, लेकिन उनके ट्रेनर की मानें तो यह कोई रातोंरात हुआ चमत्कार नहीं, बल्कि सालों का अनुशासन और सही ‘बायोमैकेनिक्स’ का नतीजा है। 40 की उम्र और दो बच्चों के बाद भी करीना जिस तरह खुद को फिट रखती हैं, उसके पीछे क्रैश डाइट नहीं बल्कि ‘सस्टेनेबल वेलनेस’ का विज्ञान छिपा है। Kareena के लंबे समय से ट्रेनर रहे Mahesh Ghanekar ने हाल ही में उनकी फिटनेस जर्नी की तारीफ करते हुए बताया कि करीना अपनी सेहत और परफॉर्मेंस को हमेशा प्राथमिकता देती हैं। उनके पर्सनल ट्रेनर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा,फिटनेस सिर्फ वजन घटाने से नहीं, बल्कि ताकत और स्टैमिना बढ़ाने से बनती है।

एक्सपर्ट के मुताबिक करीना वर्कआउट के उन पारंपरिक तरीकों पर भरोसा करती हैं जो न केवल वजन घटाते हैं, बल्कि शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी लंबे समय तक जवान रखते हैं। आइए जानते हैं करीना की उस फिटनेस रूटीन के बारे में, जिसे कोई भी आम व्यक्ति सही मार्गदर्शन में अपना सकता है।
बॉडी फिट रखने के लिए करीना करती हैं ये दो एक्सरसाइज
करीना कपूरी वीडियों में दो खास तरह की एक्सरसाइज करती हुई नजर आईं। अभिनेत्री बॉडी को फिट रखने के लिए वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज और एंड्योरेंस एक्टिविटीज करती हैं जो उन्हें बाकी लोगों से अलग बनाती हैं। फिटनेस के लिए वो कोई कठिन डाइट प्लान या वर्कआउट नहीं करती। उनकी फिटनेस का राज लगातार अनुशासन, संतुलित खानपान और ऐसी फिटनेस रूटीन है जो उनकी लाइफस्टाइल के मुताबिक हो। करीना कपूर की डाइट और बॉडी फिटनेस को लेकर कंसल्टेंट डाइटीशियन और फिटनेस एक्सपर्ट Garima Goyal ने बताया कि टिकाऊ फिटनेस की शुरुआत नियमितता से होती है। गरीमा ने बताया बहुत ज्यादा परहेज और जरूरत से ज्यादा खाने के बीच झूलने के बजाय, पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित डाइट लेना जरूरी है।
कैसी डाइट बॉडी को फिट रखती है
गरीमा ने बताया बॉडी को फिट रखने के लिए अच्छी क्वालिटी का प्रोटीन, भरपूर सब्जियां, हेल्दी फैट और साबुत अनाज का सेवन शामिल होना चाहिए। इससे मांसपेशियों की रिकवरी, इम्यून सिस्टम और शरीर की ऊर्जा बेहतर बनी रहती है। गरिमा के मुताबिक, इस तरह का खानपान शरीर को बिना कमजोर किए प्रभावी तरीके से ट्रेनिंग करने में मदद करता है। बहुत ज्यादा सख्त या कम समय वाली डाइट शरीर पर मेटाबॉलिक तनाव बढ़ा सकती है।
एक्सरसाइज कैसे बॉडी को करती है प्रभावित
एक्सपर्ट ने बताया स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, कोर कंडीशनिंग और मोबिलिटी एक्सरसाइज जोड़ों को सुरक्षित रखने, पॉश्चर सुधारने और मसल्स को मजबूत बनाए रखने में मदद करती हैं। उम्र बढ़ने के साथ ये चीजें और भी ज्यादा जरूरी हो जाती हैं। गरीमा ने बताया ट्रेनर द्वारा सस्टेनेबल फिटनेस पर दिया गया जो ऐसी फिटनेस रूटीन को दर्शाता है जिसे कुछ हफ्तों नहीं बल्कि कई सालों तक अपनाया जा सकता है। गरिमा के अनुसार, बहुत ज्यादा सख्त नियमों की बजाय शरीर की जरूरत के हिसाब से वर्कआउट की तीव्रता बदलना, जरूरत पड़ने पर आराम करना और फिर दोबारा संतुलित तरीके से एक्सरसाइज शुरू करना ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे वर्कआउट का खतरा कम होता है और लंबे समय तक फिटनेस बनाए रखना आसान हो जाता है।
करीना फिटनेस के लिए नींद और पानी को देती है प्राथमिकता
करीना की फिटनेस फिलॉसफी में हाइड्रेशन, अच्छी नींद और रिकवरी को बेहद अहम माना गया है। गरिमा ने बताया शरीर असल में जिम में नहीं बल्कि आराम के दौरान खुद को रिपेयर और मजबूत करता है। यही आदत मेटाबॉलिक हेल्थ को बेहतर बनाती है, चोट के खतरे को कम करती है और परफॉर्मेंस सुधारती है। एक्सपर्ट के मुताबिक फिटनेस को केवल वजन घटाने का जरिया न मानें, बल्कि इसे संतुलन, जागरूकता और लंबे समय तक हेल्दी रहने की आदत के रूप में अपनाएं।



