Aaj Ka Mausam: अगस्त का महीना खत्म होने को है, लेकिन अभी मॉनसून की सक्रियता पहले जैसी बनी हुई है. अभी मॉनसून विदाई के मूड में नहीं है. देश के कई हिस्सों में इन दिनों भारी बारिश का सिलसिला जारी है. आज भी कई राज्यों में बारिश आफत बनकर बरस सकती है. उत्तरपश्चिमी बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगालउत्तर ओडिशा के आसपास एक नया लो प्रेशर एरिया बन सकता है. इससे आने वाले दिनों में पूर्वी भारत में बारिश बढ़ सकती है.

देश की राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिन बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से नहीं जताई गई है. आज राजधानी में अधिकतम 36 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आज राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. कल यानी 30 अगस्त को भी दिल्ली में कुछ ऐसा ही मौसम रह सकता है. आईएमडी के अनुसार, 03 सितंबर तक राज्य में बरसात होने की संभावना नहीं है. आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं.

यूपी में पड़ेंगी बौछारें, बिहारझारखंड में अलर्ट

उत्तरपूर्वी यूपी और उसके आसपास लो प्रेशर एरिया बना है. इस वजह से राज्य में मॉनसून सक्रिय है. आज भी प्रदेश में मॉनसूनी गतिविधियां देखी जा सकती हैं. पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहींकहीं बारिश या गरजचमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. राज्य में भारी बारिश या अन्य मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है. बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिशआंधी की चेतावनी जारी की गई है. झारखंड में भी आज से 31 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट है.

इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

राजस्थान और मध्य प्रदेश के भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. छत्तीसगढ़ में 03 सितंबर तक बारिश का सिलसिला बना रहने वाला है. कई इलाकों में गरजचमक के साथ बारिश हो सकती है. पंजाब के कई जिलों में आज भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. कोंकण और गोवा में 03 सितंबर तक व्यापक वर्षा हो सकती है. गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और सौराष्ट्रकच्छ में भी अलगअलग स्थानों पर बारिश हो सकती है.

पूर्वी से लेकर दक्षिण भारत तक बरसेंगे मेघ

गंगीय पश्चिम बंगाल में 01 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है. सिक्किम में भी भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. ओडिशा में आज कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. अरुणाचल प्रदेश, असममेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में भी बरसात हो सकती है. दक्षिण भारत में तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर गरजचमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड के नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, बागेश्वर और चंपावत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, शिमला, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, कुल्लू, बिलासपुर और चंबा में जोरदार बारिशआंधी की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है. जम्मू कश्मीर के भी कई जिलों में आज तेज बारिशआंधी का अलर्ट है.