हिमाचली खबर: Shakun Shastra: जब भी बिल्ली रास्ता काटती है तो लोग या तो अपना रास्ता बदल लेते हैं या फिर कुछ देर वहीं खड़े रहते हैं। दरअसल ऐसी मान्यता है कि बिल्ली का रास्ता काटना कुछ अशुभ होने का संकेत देता है। ऐसे में अगर उस रास्ते पर तुरंत न जाया जाए तो आने वाला संकट टल जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभीकभार बिल्ली का रास्ता काटना शुभ संकेत भी देता है। शकुन शास्त्र की मानें तो बिल्ली के रास्ता काटने की दिशा और परिस्थिति यह तय करती है कि वह आपके लिए संकट का संकेत है या फिर कुछ अच्छा होने का।

बिल्ली का रास्ता काटना कब होता है शुभ?
- शकुन शास्त्र के अनुसार, यदि आप शुभ कार्य पर जा रहे हैं और बिल्ली आपके दाई से बाईं ओर रास्ता काटती है, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि आप जिस काम के लिए जा रहे हैं, वह बिना किसी अड़चन के पूरा हो जाएगा। ऐसे में आप रुके नहीं, बल्कि आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
- अगर आप कहीं जा रहे हैं और अचानक से बिल्ली आपका रास्ता काटकर दूसरी तरफ जाकर रुक जाती है या सकारात्मक आवाज निकालती है तो यह धन लाभ का संकेत माना जाता है।
- अगर आप शुभ काम पर जा रहे हैं और बिल्ली रास्ते में आपको मुंह में कुछ दबाए हुए नजर आ जाए तो समझिए आपको सफलता मिलने वाली है।
बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ कब होता है?
जब बिल्ली बाईं से दाईं ओर रास्ता काटे तो ये अशुभ संकेत है, जो कार्य में देरी या दुर्घटना होने का संकेत देता है। ऐसे में एक मिनट रुककर या पानी पीकर आगे बढ़ना बेहतर माना जाता है।



