हिमाचली खबर: Maharashtra Me Ghumne Ki Jagah: महाराष्ट्र एक ऐसी जगहें है जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती की वजह से दुनियाभर में जानी जाती है। यहां पर घूमने के लिए आपको कई शानदार जगहें मिल जाएंगी। अगर आप ऑफिस और घर के कामों से ब्रेक लेना चाहते हैं तो महाराष्ट्र में घूमने की कुछ खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

रोजमर्रा की भागदौड़ और काम के तनाव से राहत पाने के लिए अक्सर लोग वीकेंड पर घूमने का प्लान बनाते हैं। अगर महाराष्ट्र या उसके आसपास रहते हैं तो दो या तीन दिन की छोटी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां पर कई शानदार जगह मौजूद हैं जहां आप प्रकृति और सुकून का अनुभव ले सकते हैं। इन जगहों पर परिवार, दोस्तों और पार्टनर के साथ घूमने का मजा लिया जा सकता है।
महाबलेश्वर
अगर आप गर्मी में ठंडी और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेना चाहते हैं तो महाबलेश्वर एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह हिल स्टेशन अपनी खूबसूरती और स्ट्रॉबेरी फार्मिंग की वजह से फेमस है। यहां पर आप आर्थर सीट, एलिफेंट्स हेड पॉइंट और वेन्ना लेक जैसी खूबसूरत जगहों पर घूम सकते हैं। कपल्स और फैमिली ट्रिप के लिए यह जगह फेमस है।
माथेरान
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पश्चिमी घाट पर स्थित माथेरान बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह मुंबई से करीब 110 किमी की दूरी पर स्थित है। अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर आप सैरसपाटे के लिए इस जगह पर जाने का प्लान कर सकते हैं। इस जगह की हरियाली और सुंदरता पर्यटकों की मन मोह लेती है। यहां पर प्रबलगढ़ किला, मंकी पॉइंट और अंबरनाथ मंदिर जैसी कई जगह घूम सकते हैं।
अलीबाग
मुंबई के पास स्थित अलीबाग एक सुकूनभरी ट्रैवल डेस्टिनेशन है। यहां के मशहूर बीच, गांव की शांति, समुद्र के किनारे और पुराने किले शहर से बिल्कुल अलग नजारे पेश करते हैं। यहां पर आप दोस्तों के साथ वीकेंड पर ट्रिप प्लान कर सकते हैं। अलीबाग से करीब 19 किमी दूर मांडवा जेट्टी बीच घूमने का प्लान कर सकते हैं। इसके अलावा मुरुद जंजीरा फोर्ट, पद्मदुर्ग फोर्ट जैसी ऐतिहासिक जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इगतपुरी
महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित इगतपुरी बहुत ही शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह जगह मुंबई से करीब 130 किमी दूर है। यहां पर मौजूद ऊंचेऊंचे पहाड़, झरने, जंगल आदि बहुत ही शानदार नजारे लगते हैं। यहां पर कई एडवेंचर एक्टिविटीज का भी मजा ले सकते हैं।


