हिमाचली खबर: Lalitpur News: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवकी ने कोर्ट मैरिज के दो दिन बाद, उसकी हरकतों स सभी सन्न रह गए. वहीं, युवती ने घर के लोगों से मीठा खिलाने की रस्म की बात कहते हुए सभी को हलवा बनाकर खिलाया. कुछ ही देर में सभी गहरी नींद में सो गए. अगले दिन जब सभी की आंख खुली तब उन्हें पता चला कि दुल्हन जेवर व नगदी लेकर भाग गई है.

‘मीठी रस्म’ के बहाने कर दिया कांड, गहने-नकदी लेकर फरार… ललितपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा​
‘मीठी रस्म’ के बहाने कर दिया कांड, गहने-नकदी लेकर फरार… ललितपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा​

जानकारी के मुताबिक, ललितपुर जिले में थाना बार के मर्रौली गांव में एक नवविवाहिता ने कोर्ट मैरिज के दो दिन बाद 13 मई की रात को परिवार के लोगों को नशीला हलवा खिलाकर गहरी नींद सुलाने के बाद नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई. पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है.

शादी के दो दिन बाद कर गई कांड

ग्राम मर्रौली निवासी खिलान सिंह ने बताया कि उसके पुत्र रहीश की कोर्ट मैरिज 11 मई को ग्राम जफरानपुर जनपद चंदौली निवासी एक लड़की के साथ कोर्ट मैरिज हुई थी. यह शादी महरौनी क्षेत्र के एक व्यक्ति के माध्यम से हुई थी. शादी में उसने उक्त लड़की को पूरे जेवर पहनाए थे, जिसमें मंगलसूत्र, पायल, करदौनी, पुतईया शामिल थे. कोर्ट मैरिज के बाद वह लोग नई बहू को लेकर घर आ गए थे.

यहां नई बहू ने कहा कि उसके क्षेत्र में शादी के बाद मीठा बनाने की रस्म मनाई जाती है, जिसमें परिवार के सभी लोगों को मीठा बनाकर खिलाया जाता है. इस पर उसने इस रस्म को पूरी करने की बात कही. नई बहू ने मीठा हलवा बनाया और परिवार के सभी लोगों को खाने के लिए दिया. सभी लोगों ने मीठे हलुआ को खाया. इसे खाने के बाद परिवार के सभी लोग गहरी नींद में सो गए. इसी दौरान रात में नई दुल्हन घर से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई.

पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत

14 मई की सुबह जब परिवार के लोग नींद से जागे तो उन्हें नई दुल्हन घर में दिखाई नहीं दी. काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला. घर के सामान का निरीक्षण किया तो पाया कि घर में रखे सोनेचांदी के जेवरात सहित 70 हजार रुपये नकद गायब थे। इसे लेकर नई दुल्हन फरार हो गई. पीड़ित रहीश ने एक शिकायती पत्र थाना बार पुलिस को दिया और कार्रवाई की मांग की. थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.