हिमाचली खबर: Velavan Senthilkumar and Joshna Chinappa: तीसरी नेशनल डबल्स स्क्वैश चैंपियनशिप में वेलवन सेंथिलकुमार और जोशना चिनप्पा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। दोनों खिलाड़ियों ने अपनेअपने जोड़ीदारों के साथ पुरुष और महिला डबल्स खिताब जीतने के बाद मिक्स्ड डबल्स का खिताब भी अपने नाम कर शानदार दोहरी सफलता हासिल की।

National Doubles Squash Championship: वेलवन सेंथिलकुमार और जोशना चिनप्पा का दोहरा खिताब​
National Doubles Squash Championship: वेलवन सेंथिलकुमार और जोशना चिनप्पा का दोहरा खिताब​

फाइनल में अभयराधीका को दी मात

एक तरफ, टॉप सीड वाली जोड़ी अभय और सेंथिलकुमार ने लगातार तीसरे साल मेंस डबल्स का खिताब अपने नाम किया, जिन्होंने फाइनल मुकाबले में दूसरी सीड वाली जोड़ी राहुल बैथासूरज कुमार चांद को 118, 115 से हराया। दूसरी ओर, टॉप सीड सेंथिलकुमारजोशना की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ने इंडियन स्क्वैश एकेडमी में हुए फाइनल में, दूसरी सीड वाली जोड़ी अभय सिंहराधिका सीलन को 117, 119 से मात दी।

दिन के पहले मैच में, टॉप सीड जोड़ी जोशनाराधिका ने महिलाओं के डबल्स फाइनल में जेनेट विधिपूजा आरती को 118, 114 से शिकस्त दी। इससे पहले शुक्रवार को, पुरुषों के डबल्स के मौजूदा चैंपियन अभय सिंह और वेलवन सेंथिलकुमार ने फाइनल में पहुंचने के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में रवि दीक्षित और विकास मेहरा पर 111, 116 की निर्णायक जीत हासिल की थी।

इस के दौरान टॉप सीड जोड़ी ने बहुत कम गलतियां कीं, जिन्होंने शुरुआत से ही रैलियों पर अपना नियंत्रण बनाए रखा, और अपने विरोधियों को पस्त करने के लिए तीखे आक्रामक शॉट्स और तेज मूवमेंट का इस्तेमाल किया। फाइनल में उनका मुकाबला दूसरी सीड वाली जोड़ी राहुल बैथा और सूरज कुमार चांद से होगा, जिन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में गुहान सेंथिलकुमार और संदेश पीआर को 118, 117 से मात दी थी।

पुरुषों के डबल्स में अपनी सफलता के साथसाथ, अभय और सेंथिलकुमार दोनों ही मिक्स्ड डबल्स के खिताब की दौड़ में भी शामिल हैं। टॉप सीड वेलावन सेंथिलकुमार और जोशना चिनप्पा ने एक कड़े मैच में राहुल बैथा और अनिका दुबे को 116, 119 से हराकर मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में जगह बना ली। दूसरे सेमीफाइनल में, अभय सिंह और राधिका सीलन ने सूरज कुमार चंद और निरुपमा दुबे को कड़े मुकाबले में 1210, 117 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

IANS इनपुट