हिमाचली खबर: KKR vs GT 60th Match IPL 2026 Highlight: ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2026 का 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मैच को 29 रन से कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नाम कर लिया। इससे पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर केकेआर को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया था। केकेआर ने फिन एलन, अंगकृष रुघुवंशी और कैमरून ग्रीन की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी की बदौलत जीटी के सामने 248 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 218 रन बना सकी।

फिन एलन ने बनाए विस्फोटक अंदाज में 93 रन
गुजरात टाइटंस के खिलाफ फिन एलन से विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए केकेआर को बेहतरीन शुरुआत दी, लेकिन वो शतक से चूक न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 35 गेंदों में 93 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में 4 चौके और 10 लंबे छक्के शामिल रहे। उन्हें स्पिन गेंदबाज साई किशोन ने अपना शिकार बनाया। शुरुआत से ही एलन ने आक्रामक अंदाज अपनाया और गुजरात के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।
इसके साथ ही फिन एलन ने आईपीएल 2026 में अपने 27 छक्के लगा डाले हैं। इसके साथ ही वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए डेब्यू सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड फिल सॉल्ट के नाम था, जिन्होंने 2024 सीजन में 24 छक्के लगाए थे। एलन ने शानदार अंदाज में उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
एलन के बाद रघुवंशी और ग्रीन ने खेली अर्धशतकीय पारी
फिन एलन के बाद ईडन्स गार्डन्स के मैदान पर अंगकृष रंघुवंशी और कैमरून ग्रीन के नाम का तूफान आया। फिन एलन और कप्तान अजिंक्य रहाणे के आउट होने के बाद इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 52 गेंदों में 108 रन की शानदार साझेदारी हुई। एक तरफ विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने 44 गेंदों में 82 रन तो कैमरून ग्रीन ने 28 गेंदों में 52 रन की नाबाद पारी खेली। गुजरात टाइटंस के लिए साई किशोर और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को 11 विकेट मिला।
गिल और बटलर की विस्फोटक पारी गई बेकार
केकेआर के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने लक्ष्य तक पहुंचने की भरपूर कोशिश की। कप्तान शुभमन गिल ने 49 गेंदों में 5 चौको और 7 छक्कों की मदद से 85 रन की पारी खेली। वहीं, जोस बटलर ने 35 गेंदों में 5 चौको व 2 छक्कों की बदौलत 57 रन की पारी खेली।



