हिमाचली खबर: RCB vs PBKS 1st Inning Highlihgt: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 61वां मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रण दिया। PBKS के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन का स्कोर खड़ा कर दिया है। अब पंजाब किंग्स को इस मुकाबले में जीत के लिए 223 रन बनाने होंगे। बल्लेबाजी में आरसाबी के लिए दो बल्लेबाज विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली।




