हिमाचली खबर: कुछ लोग Sale या Discount का नाम सुनते या पढ़ते ही जरूरत से ज्यादा सामान खरीद लेते हैं। कपड़े से लेकर कॉस्मेटिक्स तक, सेल में खरीदारी करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। कम कीमत के चक्कर में आप कुछ गलतियां कर सकते हैं। जिसका आपको बाद में पछतावा हो सकता है। हर डिस्काउंट फायदेमंद नहीं होता है। सस्ता देखकर तुरंत सामान खरीदने से बचना चाहिए। कई बार सस्ता सामान बाद में बेकार साबित होता है। स्मार्ट shopping का मतलब सिर्फ कम कीमत नहीं, सही चीज खरीदना भी है। ऐसे में आपको सेल में खरीदारी करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानें इसके बारे में।

भारी Discount देखकर तुरंत न खरीदें सामान, सेल में खरीदारी से पहले जान लें ये बातें​
भारी Discount देखकर तुरंत न खरीदें सामान, सेल में खरीदारी से पहले जान लें ये बातें​

सिर्फ ट्रेंड देखकर न खरीदें

कई बार सेल में ऐसे फैशन ट्रेंड वाले कपड़े मिलते हैं जो कुछ महीनों बाद आउटडेटेड लगने लगते हैं। ऐसे कपड़े चुनने की कोशिश करें जिन्हें बारबार पहन सकें। बेसिक रंग और आरामदायक फैब्रिक चुनें। मौसम के हिसाब से कपड़े खरीदें ताकि वे जल्दी इस्तेमाल हो सकें।

ट्रायल जरूर करें

सेल में कई लोग ट्रायल किए बिना कपड़े खरीद लेते हैं। यह बहुत बड़ी गलती है। खरीदारी के समय फिटिंग चेक करें। हाथ उठाकर, बैठकर और चलकर देखें। बहुत टाइट या बहुत ढीले कपड़े बाद में इस्तेमाल नहीं होते हैं।

कपड़े का फैब्रिक जांचें

कुछ कपड़े देखने में अच्छे लगते हैं लेकिन पहनने में असुविधाजनक हो सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि बहुत पतला फैब्रिक तो नहीं है। कपड़ा ज्यादा पारदर्शी तो नहीं है। या फिर कपड़ा जल्दी सिकुड़ने वाला तो नहीं है।

रिटर्न पॉलिसी पढ़ें

सेल वाले कपड़ों पर कई बार रिटर्न या एक्सचेंज नहीं होता है। इसलिए सोच समझकर खरीदारी करें। खरीदने से पहले पूछें कि रिटर्न मिलेगा या नहीं। एक्सचेंज कितने दिन में होगा यह भी पता कर लें। अपना बिल संभालकर रखें।

सेल में जूते खरीदते समय

जूते खरीदना शाम के समय सही माना जाता है। दिनभर चलने के बाद पैरों में हल्की सूजन हो सकती है। इस समय खरीदे गए जूते ज्यादा आरामदायक फिट हो सकते हैं।

सिर्फ डिजाइन न देखें

बहुत भारी या हार्ड जूते पैरों में दर्द कर सकते हैं। ऐसे फुटवियर चुनें जिनके सोल आरामदायक हों। अंदर की सिलाई चुभने वाली न हो और
ग्रिप ठीक हो।

कॉस्मेटिक और स्किन केयर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

एक्सपायरी डेट जरूर देखें

सेल में आपको पुराना स्टॉक भी मिल सकता है। इसलिए खरीदने से पहले एक्सपायरी और मैन्युफैक्चरिंग डेट चेक करें। बहुत कम बची एक्सपायरी वाले प्रोडक्ट न लें।

स्किन टाइप के हिसाब से खरीदें

सिर्फ इन्फ्लुएंसर रिकमेंडेशन देखकर प्रोडक्ट न खरीदें। ऑयली स्किन, ड्राई स्किन और सेंसिटिव स्किनके हिसाब से प्रोडक्ट चुनें।

टेस्टर इस्तेमाल करें

अगर संभव हो तो शेड और टेक्सचर चेक करें। फाउंडेशन, लिपस्टिक, कंसीलर खरीदते समय टेस्टर जरूर जांचें। बहुत कम कीमत वाले प्रोडक्ट की क्वालिटी खराब हो सकती है।