हिमाचली खबर: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गोमती एक्सप्रेस में एक बॉक्स और बैग में महिला का कई हिस्सों में कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया. S1 कोच में रखे बॉक्स में सर कटा धड़ और बैग में हाथ पैर कटे हुए रखे मिले. 30 से 35 साल की उम्र की महिला का शव बताया जा रहा है. ट्रेन की सफाई करते वक्त स्टाफ ने जीआरपी को सूचना दी थी. जीआरपी और RPF की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में ले लिया.

बॉक्स में धड़, बैग में हाथ-पैर; गोमती एक्सप्रेस में मिली महिला की लाश, CCTV खंगाल रही GRP​
बॉक्स में धड़, बैग में हाथ-पैर; गोमती एक्सप्रेस में मिली महिला की लाश, CCTV खंगाल रही GRP​

जानकारी के मुताबिक, एक महिला की निर्मम हत्या कर उसके शव के टुकड़े को बक्सा और बैग में पैक कर दिया गया था. इन बैग को गोमती एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में रख दिया गया. रास्ते में किसी भी यात्री की नजर उस बक्से और बैग पर नहीं पड़ी. ट्रेन गोमती नगर आने के बाद जब सफाई के लिए वॉशिंग लाइन गई तो कर्मचारी ने जीआरपी को लावारिस बक्सा और बैग मिलने की जानकारी दी.

बॉक्स में मिला महिला का शव

जीआरपी ने बक्सा और बैग कब्जे में लेकर खोला तो उसमें करीब 30 से 35 साल की उम्र की महिला का शव मिला. इससे जीआरपी ने छपरा से सभी स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले बक्से और बैग में युवती का टुकड़ों में शव लेकर सफर करता रही. वहीं आरोपी की पहचान के लिए दो टीमें छपरा रवाना कर दी गई हैं.

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

एसपी रेलवे मोहित मित्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि गोमती एक्सप्रेस में बॉक्स और बैग में एक महिला का कई हिस्सों में कटा शव मिला है. S1 कोच में रखे बॉक्स में सर कटा धड़ और बैग में हाथ पैर कटे हुए रखे मिल है. 30 से 35 साल की उम्र की महिला का शव है. ट्रेन की सफाई करते वक्त स्टाफ ने जीआरपी को सूचना दी थी. जीआरपी और RPF की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लिया है.