हिमाचली खबर: Living Room Decoration Tips: घर को सजाकर खूबसूरत तरीके से रखना आपकी पर्सनैलिटी को दर्शाता है। कई बार कम जगह होने की वजह से लोग घर को उस तरह नहीं सजा पाते हैं जैसा वह चाहते हैं। वहीं, दूसरी तरफ बजट की कमी भी घर को सजाने में बाधा बन सकती है। ऐसे में आप कुछ आसान तरीकों को अपना सकते हैं जो घर का मेकओवर करने में मदद करेंगे।

छोटे लिविंग रूम को इन चीजों से बनाएं अट्रैक्टिव और क्लासी, बजट में करें मेकओवर​
छोटे लिविंग रूम को इन चीजों से बनाएं अट्रैक्टिव और क्लासी, बजट में करें मेकओवर​

अगर आपका लिविंग रूम छोटा है तो इसे सजाने के लिए आप कुछ ऐसे तरीके अपना सकते हैं जो आपकी बजट में हों और दिखने में भी क्लासी लगें। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। कम बजट में भी खूबसूरती से घर को सजाया जा सकता है।

कुशन कवर बदलें

सोफे के कुशन कवर को नया लुक देने के लिए आप पुराने कवर को हटाकर नए लगा सकते हैं। इसके लिए हल्के और कंट्रास्ट कलर चुनें जो लिविंग रूम को क्लासी और रिच लुक देगा। इस छोटे से बदलाव से पूरे रूम की वाइब बदल जाएगी।

फेयरी लाइट्स का इस्तेमाल

लिविंग रूम में सोफे की दीवार के पीछे आप एक खूबसूरत सा फोटो फ्रेम लगा सकते हैं जो घर की शोभा बढ़ाएगा। इसके साथ ही आप एक साइड टेबल पर लैंप लगाएं और आसपास की जगह को फेयरी लाइट्स से सजाएं। इससे रात के समय सुकूनभरा माहौल रहेगा और खर्च भी ज्यादा नहीं करना पड़ेगा।

हैंगिंग प्लांट्स लगाएं

अगर कम जगह है तो लिविंग रूम में हैंगिंग प्लांट्स को लगा सकते हैं जो रूम को अट्रैक्टिव बनाएंगे। इसके अलावा आप छोटेछोटे इंडोर प्लांट्स भी साइड में लगा सकते हैं। मनी प्लांट या सुकुलेंट लगाना अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अगर आपको होम डेकोर का शौक है तो हैंडमेड चीजों को रख सकते हैं।

ज्यादा सामान न रखें

लिविंग रूम में कम से कम सामान रखें जिससे यह ज्यादा भरा हुआ नहीं दिखाई देगा। इसके लिए आप ऐसे फर्नीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं जो सामान को छिपाकर रखने में मदद करें।

वर्टिकल शेल्फ

कमरे में कम जगह होने की वजह से ज्यादा फर्नीचर नहीं रख पाते हैं। ऐसे में आप लिविंग रूम में वर्टिकल शेल्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें खूबसूरत डेकोरेटिव आइटम की मदद से सजा सकते हैं।

मिरर

लिविंग रूम के कॉर्नर पर आप बड़ा सा मिरर लगा सकते हैं। इसके आसपास डेकोरेशन कर सकते हैं, जो रूम को रॉयल और अट्रैक्टिव लुक देने में मदद कर सकता है।

इन आसान तरीकों की मदद से आप छोटे लिविंग रूम को खूबसूरत तरीकों से सजा सकते हैं। इससे आपका घर अट्रैक्टिव लगेगा और ज्यादा खर्च करने की भी जरूरत नहीं होगी।