हिमाचली खबर: सीबीआई ने मुजफ्फरनगर पुलिस के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या मामले में राजकुमार सिंह नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी को मुज्जफनगर से गिरफ्तार किया गया है, यही मेन शूटर है. CBI ने आरोपी की ट्रांजिट रिमांड लेकर मंगलवार को कोलकाता की स्पेशल CBI कोर्ट में पेश करेगी.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के दो दिन बाद, 6 मई की रात को शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. रथ कोलकाता जा रहे थे, लेकिन नॉर्थ 24 परगना जिले के मध्यमग्राम के दोलतला इलाके में कुछ मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उन्हें नजदीक से गोली मार दी थी. फिलहाल इस मामले की सीबीआई जांच कर रही है.
फिलहाल खबर अपडेट की जा रही है.



