हिमाचली खबर: Budh Uday 2026: जब भी कोई ग्रह अस्त होता है तो उसका प्रभाव कम हो जाता है। लेकिन जैसे ही वह ग्रह फिर से उदित होता है तो उसकी शक्तियां कई गुना बढ़ जाती हैं। 23 मई को ऐसा ही होना जा रहा है। इस दिन बुद्धि और व्यापार के कारक बुध देव का उदय होने जा रहा है। बुध के उदय होने से 4 राशि वालों को करियर में तो बंपर लाभ मिलेगा ही, साथ ही ये लोग एक राजा जैसी जिंदगी जीने की दिशा में भी आगे बढ़ेंगे। आइए जानते हैं ये कौन सी लकी राशियां हैं।

Budh Uday 2026: 23 मई से राजा जैसी जिंदगी जिएंगे ये 4 राशि वाले, बुध के उदय होने से करियर में आएगा बड़ा उछाल!​
Budh Uday 2026: 23 मई से राजा जैसी जिंदगी जिएंगे ये 4 राशि वाले, बुध के उदय होने से करियर में आएगा बड़ा उछाल!​

वृषभ राशि

बुध का उदय होना आपके लिए बेहद शुभ साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है। बिजनेस में भी आप बंपर लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की खूब तारीफ होगी। यदि आप नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का सपना देख रहे हैं तो आपकी ये इच्छा 23 मई के बाद पूरी हो सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए बुध का उदय होना बेहद शुभ साबित होगा। आपके अटके काम बनने शुरू हो जाएंगे। इस राशि के जो जातक नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें इस दौरान एक शानदार नौकरी मिल सकती है। साझेदारी के कार्यों में खूब मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। आपकी सुखसुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए बुध का गोचर काफी सकारात्मक दिखाई दे रहा है। आपको भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये समय आपके लिए काफी अनुकूल दिखाई दे रहा है। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। आप इस अवधि में लग्जरी ट्रिप पर जा सकते हैं।

कन्या राशि

बुध के उदय से कन्या राशि वालों के करियर में बंपर उछाल देखने को मिलेगा। बिजनेस में अच्छा पैसा बनाने में कामयाब रहेंगे। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपका बैंक बैलेंस तेजी से बढ़ेगा। अचानक से धन लाभ के आसार हैं।