हिमाचली खबर: हर कोई अपने घर को खूबसूरत और आकर्षक बनाने के लिए अलगअलग तरह की सजावट करता है। इसके लिए लोग महंगे डेकोरेटिव आइटम, फर्नीचर और स्टाइलिश एक्सेसरीज का इस्तेमाल करते है, जिससे घर का हर कोना खास नजर आए। हालांकि, कई बार घर की कुछ जगहों को ऐसे ही खाली छोड़ दिया जाता है, जिनमें खिड़कियां भी शामिल हैं। कमरे के लुक को बदलने के लिए आप इन खिड़कियों को खास तरह से सजा सकते हैं। आप सही पर्दे, इंडोर प्लांट्स, हैंगिंग डेकोर और फेयरी लाइट्स की मदद से अपनी साधारण खिड़कियों को मॉडर्न और स्टाइलिश लुक दे सकते हैं। आइए जानते हैं किस तरह से अपने खिड़कियों को मॉडर्न लुक दें।

आपके पूरे घर का लुक बदल सकती हैं खिड़कियां, इन 5 क्रिएटिव तरीकों से बनाएं सुंदर​
आपके पूरे घर का लुक बदल सकती हैं खिड़कियां, इन 5 क्रिएटिव तरीकों से बनाएं सुंदर​

इंडोर फ्लांट्स से लगाएं
खिड़की की सिल को सजाने के लिए छोटेछोटे इंडोर प्लांट्स लगा सकते हैं। मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, एलोवेरा या छोटे साइज के सजावटी पौधे रख सकते हैं। ये पौधे न सिर्फ आपके कमरे को एक नेचुरल और फ्रेश लुक देते हैं, बल्कि हवा को भी शुद्ध करने में मदद करते हैं। मनी प्लांट को खिड़कियों के पास रखने से उनकी बेलें धीरेधीरे फैलकर सुंदर लुक देती हैं।

सही पर्दे का इस्तेमाल
खिड़कियों की खूबसूरती बढ़ाने में पर्दों की भी अहम भूमिका होती है। अगर आप अपने घर को एक मॉडर्न और एलिगेंट लुक देना चाहते हैं, तो भारी और डार्क पर्दों की जगह हल्के, पारदर्शी या डबल लेयर वाले पर्दों का चुनाव करें। ये न सिर्फ कमरे में नैचुरल रोशनी को अंदर आने देते हैं, बल्कि एक सॉफ्ट और आरामदायक माहौल भी बनाते हैं। खिड़कियों पर व्हाइट, क्रीम, पेस्टल शेड्स या न्यूट्रल टोन जैसे हल्के रंगों के पर्दे लगा सकते हैं।

पेंट और पॉलिश
खिड़की को नया लुक देने के लिए आप पेंट भी कर सकते हैं। सबसे लकड़ी को अच्छी तरह सैंडपेपर से घिसकर डार्क वॉलनट या टीक फिनिश में पॉलिश करवाएं। कमरे को थोड़ा अलग लुक देने के लिए पेस्टल कलर्स जैसे मिंट ग्रीन, स्काई ब्लू या सफेद रंग में भी पेंट करवा सकते हैं। हालांकि, रगड़ा हुआ पुराना पेंट आजकल काफी ट्रेंड में है।

हैंगिंग बोतलें लगाएं
खिड़कियों के पल्लों को सजाने के लिए आप कांच की रंगीन बोतलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अलगअलग आकार और रंगों की पुरानी या डेकोरेटिव ग्लास बोतलों को खिड़की के पास या पल्लों के किनारों पर सजा सकते हैं। इसके अलावा आप इन्हें टांग भी सकते हैं। इन बोतलों पर जब रोशनी पड़ती है, तो ये कमरे में खूबसूरत रंगीन रिफ्लेक्शन बनाती हैं, जिससे कमरा काफी आकर्षक लगता है।

फेयरी लाइट्स लगाएं
इसके अलावा आप चाहे तो इन बोतलों के अंदर छोटीछोटी फेयरी लाइट्स, सूखे फूल या रंगीन पानी भी भर सकते हैं, जिससे उनका लुक और भी यूनिक और स्टाइलिश बन जाता है। इन्हें रस्सी, जूट या मेटल वायर की मदद से खिड़कियों के पल्लों पर टांककर या साइड में रखकर एक आर्टिस्टिक विंटेज टच दे सकते हैं।