हिमाचली खबर: लखनऊः लखनऊ विश्वविद्यालय में बीएससी छात्रा को डार्लिंग कहने वाले जूलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह को निलंबित कर दिया गया है। मंगलवार को विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से ये बड़ी कार्रवाई की गई। दोपहर में कार्यपरिषद की आपात बैठक में डॉ. परमजीत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने पर मुहर लगा दी गई।

तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय अनुशासन समिति की अंतरिम रिपोर्ट में उन पर छात्रा के यौन शोषण के प्रयास, प्रश्नपत्र लीक की बात स्वीकार करने, विश्वविद्यालय की साख को नुकसान पहुंचाने और UGC और विशाखा गाइडलाइंस के उल्लंघन जैसे गंभीर आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं। आरोपी प्रोफेसर को लखनऊ पुलिस गिरफ्तार करके पहले ही जेल भेज चुकी है।



