हिमाचली खबर: Chandra Nakshatra Gochar 2026: ज्योतिष में चंद्रमा का नक्षत्र गोर अत्यंत महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। आपको बता दें कि जहां सूर्य को एक राशि बदलने में लगभग 30 दिन का समय लगता है, वहीं चंद्रमा हर सवा दो दिन में अपनी राशि बदल लेते हैं और लगभग 1 दिन में एक नक्षत्र को पार कर जाते हैं। ज्योतिष में कुल 27 नक्षत्र होते हैं। चंद्रमा का गोचर हमारे दैनिक जीवन, मन और मानसिक स्थिति को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है क्योंकि चंद्रमा को ‘मन का कारक’ माना गया है। आज यानी 20 मई को चंद्रमा आर्द्रा नक्षत्र से निकलकर पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश कर गए हैं। पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। तो चलिए चंद्रमा का नक्षत्र गोचर किन राशियों के लिए लाभकारी है।

चंद्रमा का नक्षत्र गोचर इन राशियों के लिए रहेगा शुभ
-
मेष राशि: आपके लिए यह गोचर सुखसुविधाओं में वृद्धि वाला होगा। भाईबहनों का सहयोग मिलेगा। यदि आप मीडिया, लेखन या मार्केटिंग से जुड़े हैं तो कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
-
मिथुन राशि: चंद्रमा का नक्षत्र गोचर मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता और कम्यूनिकेशन में सुधार हुआ होगा। करियर या बिजनेस में कोई नया डील फाइनल होगा, जो आगे चलकर लाभदायक रहेगी।
-
कर्क राशि: आपके लिए यह समय मानसिक शांति, रचनात्मकता वाला रहेगा। इस दौरान आपके सभी अटके हुए कार्य बिना बाधा के पूरे होंगे। मानसम्मान में भी वृद्धि होगी।
-
तुला राशि: आपको भाग्य का साथ मिला होगा। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हुई होगी। किसी वरिष्ठ की सलाह से आगे आपको कोई बड़ा फायदा होगा।
इन राशियों को रहना होगा सावधान
-
वृश्चिक राशि: इस दौरान आपको मानसिक तनाव, अज्ञात भय या अचानक काम में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के लेनदेन और वाहन चलाते समय थोड़ी सावधान रहें।
-
धनु राशि: यह गोचर आपके लिए शुभ संकेत लेकर नहीं आया है। व्यापारिक साझेदार या जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अहंकार से बचें और बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोचसमझकर करें।
-
मकर राशि: इस दौरान अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। पेट या लिवर से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए किसी भी विवाद से दूर रहें।



