हिमाचली खबर: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में बुधवार को 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया था। चौंकाने वाली बात ये भी रही कि भारत में सबसे अधिक तापमान 48 डिग्री सेल्सियस यूपी के बांदा में दर्ज किया गया है। ये तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा है। अब राज्य में भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।

यूपी में भीषण गर्मी को लेकर CM योगी ने जारी किए कड़े निर्देश, अगले एक हफ्ते तक कैसा रहेगा राज्य का मौसम?​
यूपी में भीषण गर्मी को लेकर CM योगी ने जारी किए कड़े निर्देश, अगले एक हफ्ते तक कैसा रहेगा राज्य का मौसम?​

सीएम योगी के निर्देश

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे राहतबचाव को लेकर सतर्क रहें। सीएम ने कहा है कि DM, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियां अलर्ट मोड में रहें। वरिष्ठ अधिकारी अस्पतालों, पेयजल और बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर विशेष नजर रखें। इसके साथ ही सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

ऐसी कोई लापरवाही न करें, जिससे…

इसके साथ ही सीएम योगी ने लू से बचाव के लिए जनता से सतर्क रहने की भी अपील की है। सीएम योगी ने कहा है कि बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। सूती या खादी के ढीले वस्त्र पहनें। सीएम ने कहा है कि सबसे आवश्यक बात, ऐसी कोई लापरवाही न करें, जिससे आग लगने का अंदेशा हो। सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा है कि वे श्रमिकों को थकावट, निर्जलीकरण व लू से बचाने पर विशेष ध्यान दें।

ये भी पढे़ें