हिमाचली खबर: Lucknow Train Dead Body Mystery: यूपी की राजधानी लखनऊ में ट्रेन की बोगी से बीते 17 मई को बरामद हुए क्षतविक्षत शव के मामले में गुत्थी सुलझ गई है। दरअसल, ट्रेन में युवती का जो शव मिला था, उस मामले में मृतका के पिता को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि पिता, इस बात से अपनी बेटी से नाराज था क्योंकि वह किसी लड़के से बातचीत करती थी। पीड़िता, कुशीनगर की रहने वाली थी।

सफाईकर्मी को हुआ था बैग के संदिग्ध होने का शक
जान लें कि बीते 17 मई को ट्रेन से एक युवती का कटा सिर और क्षतविक्षत शव बरामद हुआ था। जानकारी के अनुसार, जो गोमती नगर एक्सप्रेस ट्रेन बिहार के छपरा से लखनऊ पहुंची थी। उसकी स्लीपर बोगी में युवती का कटा सिर और शव मिला था। इस ट्रेन में एक सफाईकर्मी, बोगी की सफाई कर रहा था, तभी उसकी नजर बॉक्स और एक बैग पर पड़ी। सफाईकर्मी को बॉक्स और बैग संदिग्ध लगा, जिसके बाद उसने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी थी।
बॉक्स खोला तो मिला युवती का क्षतविक्षत शव
इस बात की जानकारी मिलने के बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। वहीं, जब ट्रेन में बरामद हुए बॉक्स को खोला गया तो उसके अंदर एक युवती का कटा हुआ सिर मिला। युवती का धड़ बॉक्स में था। वहीं, जब बॉक्स के पास पड़े बैग को खोला गया तो युवती के हाथपैर एक पालीथीन के अंदर मिले। इसके बाद, पोस्टमार्टम के लिए बरामद शव को भेज दिया गया था।
ट्रेन की S1 बोगी से बरामद हुई थी बॉडी
जीआरपी के अनुसार, 17 मई को खबर मिली थी कि गाड़ी संख्या 15114 गोमतीनगर एक्सप्रेस में कोच संख्या 217570 NER S1 में एक बैग और बॉक्स मिला था। जिसको चेक किया गया तो एक महिला का शव बरामद हुआ। महिला की उम्र लगभग 3035 साल थी। अज्ञात मृतका के शव की शिनाख्त के लिए अलगअलग माध्यमों से प्रयास किया गया।



