हिमाचली खबर: गर्मी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। 22 मई को दिल्ली में तापमान तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं आने वाले 7 दिनों के साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार न्यूनतम तापमान 44, 45, 47, 46, 47, 47, 48 डिग्री रहने की संभावना है। ऐसे में शरीर को हाइड्रेटेड रखने और गले को तर करने के लिए पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

गर्मियों में तेज धूप और बढ़ता तापमान शरीर को जल्दी डिहाइड्रेट कर सकता है। ऐसे में लोग ट्रैवलिंग, ऑफिस या बाहर निकलते समय अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखते हैं, लेकिन कुछ ही देर में पानी गर्म हो जाता है। ऐसे में अगर कुछ आसान और स्मार्ट तरीकों को अपनाया जाए, तो पानी को लंबे समय तक ठंडा रखा जा सकता है। यहां जानिए ऐसे ही असरदार टिप्स, जो गर्मी में भी आपके पानी को चिल्ड और फ्रेश बनाए रखने में मदद करेंगे।
बोतल को आधा फ्रीज करें
पूरी बोतल भरकर फ्रीज करने की बजाय उसमें आधा पानी भरकर तिरछा रख दें। जब वह बर्फ बन जाए तो ऊपर से सामान्य ठंडा पानी भर लें।
ऐसा करने से बर्फ धीरेधीरे पिघलती है, जिससे पानी लंबे समय तक ठंडा रहता है।
स्टील या इंसुलेटेड बोतल इस्तेमाल करें
डबलवॉल स्टेनलेस स्टील बोतल बाहर की गर्मी को अंदर जल्दी नहीं आने देती। इंसुलेशन हीट ट्रांसफर को धीमा करता है, इसलिए पानी देर तक ठंडा रहता है।
बोतल को गीले कपड़े में लपेटें
अगर बाहर हैं और फ्रिज उपलब्ध नहीं है, तो बोतल पर गीला सूती कपड़ा लपेट दें। कपड़े का पानी धीरेधीरे उड़ता है, जिससे बोतल का तापमान थोड़ा कम महसूस होता है। पुराने समय में मटके इसी सिद्धांत पर काम करते थे।
बोतल को सीधी धूप से दूर रखें
कार, बाइक या ऑफिस डेस्क पर धूप पड़ने वाली जगह पर बोतल रखने से पानी जल्दी गर्म होता है। बैग के अंदर, सीट के नीचे या छायादार जगह रखें।
बोतल में बड़े आइस क्यूब डालें
छोटे बर्फ के टुकड़े जल्दी पिघल जाते हैं। बड़े आइस क्यूब ज्यादा देर तक टिकते हैं। ऐसे में जल्दबाजी में अगर घर से निकल रहे हैं तो पानी बोतल में आप आइस क्यूब डाल सकते हैं। इससे पानी देर तक ठंडा रहेगा।
बोतल को पहले से ठंडा करें
ठंडा पानी डालने से पहले खाली बोतल को 1015 मिनट फ्रिज में रखें। गर्म बोतल तुरंत पानी का तापमान बढ़ाने लगती है। इसलिए पानी की बोतल को ठंडा कर सकते हैं।
कूलिंग पाउच या थर्मल बैग इस्तेमाल करें
लंबे सफर में बोतल को इंसुलेटेड बैग में रखें। यह बाहर की गर्मी को अंदर पहुंचने से काफी हद तक रोकता है। बोतल को बारबार खोलने से बचें। हर बार ढक्कन खोलने पर बाहर की गर्म हवा अंदर जाती है। पानी जल्दी सामान्य तापमान पर आ जाता है।
रातभर कॉपर या मिट्टी की बोतल में पानी रखें
मिट्टी की बोतल प्राकृतिक रूप से पानी को हल्का ठंडा बनाए रख सकती है। मिट्टी में सूक्ष्म छिद्र होते हैं, जिनसे हल्का इवेपरेशन होता है और पानी ठंडा महसूस होता है।
बोतल को फ्रीजर में जरूरत से ज्यादा देर न रखें
कई लोग पूरी बोतल जमा देते हैं, जिससे बाद में पानी पीना मुश्किल हो जाता है। इसलिए 6070% तक ही फ्रीज करें ताकि धीरेधीरे ठंडक मिलती रहे।
डिस्कलेमर: यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। पानी को ठंडा रखने के लिए बताए गए तरीके घरेलू अनुभव और सामान्य वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित हैं। मौसम, बोतल की गुणवत्ता और इस्तेमाल के तरीके के अनुसार इनके परिणाम अलगअलग हो सकते हैं।

