हिमाचली खबर: Budh Nakshatra Parivartan: बुध ग्रह 25 मई की रात मंगल के मृगशिरा नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन रात्रि 11 बजकर 49 मिनट पर होगा। बुध के नक्षत्र बदलने से कुछ राशियों को जीवन में बेहद सुखद परिणाम मिल सकते हैं। इन राशियों का करियर और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे। 

25 मई को बुध बदलेंगे नक्षत्र, मेष-कुंभ सहित 4 राशियों को करियर और आर्थिक क्षेत्र में दिलाएंगे लाभ​
25 मई को बुध बदलेंगे नक्षत्र, मेष-कुंभ सहित 4 राशियों को करियर और आर्थिक क्षेत्र में दिलाएंगे लाभ​

मेष राशि

बुध ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन से आपको धन लाभ मिलने के योग हैं। बुध अभी आपके दूसरे भाव में हैं इसलिए आपके कम्युनिकेशन स्किल्स में भी अच्छे बदलाव आने की संभावना है। कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। करियर के क्षेत्र में उन्नति के अवसर इस राशि के जातकों को मिल सकते हैं। 

सिंह राशि 

सिंह राशि के कारोबारियों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन वरदान की तरह साबित हो सकता है। कोई अटकी हुई डील आपको मिल सकती है और धन लाभ के योग बनेंगे। नौकरी पेशा लोगों के काम को सराहा जाएगा। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वालों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। घर परिवार में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। 

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए भी बुध का नक्षत्र परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। आपके काम की तारीफ कार्यक्षेत्र में होगी। कुछ लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने के भी योग हैं। आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है। कुछ लोग जीवनसाथी के साथ मिलकर नया कारोबार शुरू करने का विचार बना सकते हैं। 

कुंभ राशि

बुध का नक्षत्र बदलना आपकी लाइफस्टाइल में अच्छे बदलाव लेकर आ सकता है। आप आलस्य को त्यागर सक्रिय हो जाएंगे और अपने हर अधूरे कार्य को पूरा करेंगे। धनधान्य की प्राप्ति आपको हो सकती है। जो लोग जॉब में परिवर्तन करना चाहते थे उनका सपना पूरा हो सकता है। उच्च शिक्षा अर्जित करने वालों को उपलब्धियां हासिल होंगी।