हिमाचली खबर: Purushottam Mas Bhanu Saptami Upay: सूर्य देव की कृपा पाने के लिए भानु सप्तमी का व्रत सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस बार पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी का व्रत 7 जून, रविवार को रखा जाएगा। कहा जाता है कि इस दिन सूर्य देव की विशेष पूजाअर्चना के साथसाथ कुछ उपाय करने सें करियर और सेहत से जुड़ी दूर परेशानिया दूर हो जाती हैं।

Bhanu Saptami 2026: पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी पर कर लें ये अचूक उपाय, करियर मिलेगी कामयाबी​
Bhanu Saptami 2026: पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी पर कर लें ये अचूक उपाय, करियर मिलेगी कामयाबी​

ज्योतिषियों की मानें तो, पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी पर वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग बन रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये तीनों मुहूर्त सूर्योपासना के लिए खास माने गए हैं।

क्या है पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी का शुभ मुहूर्त?

  • ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 23 मिनट से लेकर 05 बजकर 08 मिनट तक
  • अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक
  •  विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 27 मिनट से 3 बजकर 19 मिनट तक
  • द्विपुष्कर योग सुबह 5 बजकर 53 मिनट से 7 बजकर 55 मिनट तक

पुरुषोत्तम भानु सप्तमी पर क्या उपाय करें?

  • सूर्य देव को अर्घ्य दें इस दिन सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे से जल में लाल फूल और अक्षत डालकर देना शुभ माना जाता है।
  • व्रत और पूजा करें पुरुषोत्तम भानु सप्तमी पर व्रत रखकर भगवान विष्णु और सूर्य देव की पूजा करने से सुखसमृद्धि की प्राप्ति होती है।
  • गरीबों को दान दें गेहूं, गुड़, लाल वस्त्र या तांबे की वस्तुओं का दान करना बेहद पुण्यदायी माना जाता है।
  • आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें इस दिन सूर्य मंत्र या आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से सकारात्मक ऊर्जा और आत्मबल बढ़ता है।
  • तुलसी के पास दीपक जलाएं शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाने से घर में सुखशांति और समृद्धि बनी रहने की मान्यता है।

भानु सप्तमी की महिमा

धर्म शास्त्रों में की महिमा का विस्तृत वर्णन किया गया है।सूर्य से ही इस पृथ्वी पर जीवन है। जीव जंतु, वनस्पति, और मनुष्य सभी के लिए सूर्य की किरणें मिलना अति आवश्यक हैं। इसके साथ ही हिंदू धर्म में सूर्य भगवान को ऊर्जा, शक्ति आदि का प्रतीक माना जाता है। भगवान सूर्य को समर्पित कई ऐसे पर्व हैं, जिस दिन भक्त विधिविधान से उनकी पूजा व जपतप आदि करते हैं। उन्हीं में से एक पावन तिथि है ‘भानु सप्तमी’।

पुरुषोत्तम मास या अधिक मास के दौरान आने वाली भानु सप्तमी का महत्व अत्यंत अलौकिक होता है।इस पर्व पर जातक सूर्य भगवान की आराधना कर अच्छे स्वास्थ्य और सौभाग्य की कामना करते हैं।