हिमाचली खबर: Dwi Dwadash Yog: गुरु ग्रह 2 जून 2026 को मिथुन राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर कर जाएंगे। वहीं शुक्र इस दौरान मिथुन राशि में रहेंगे। यानि गुरु ग्रह, शुक्र से दूसरे भाव में होंगे और शुक्र, गुरु से द्वादश भाव में। इसके चलते इन दोनों शुभ ग्रहों के बीच में द्विद्वादश योग बनेगा। इस योग के बनने से कुछ राशियों को लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इन राशियों को किस्मत का साथ मिलेगा और जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

2 जून को बनेगा गुरु-शुक्र के बीच द्विद्वादश योग, 3 राशियों के जीवन में होगा बड़ा उलटफेर, रंक से बन सकते हैं राजा​
2 जून को बनेगा गुरु-शुक्र के बीच द्विद्वादश योग, 3 राशियों के जीवन में होगा बड़ा उलटफेर, रंक से बन सकते हैं राजा​

मिथुन राशि 

आपके जीवन में अच्छे बदलाव द्विद्वादश योग के बनने से आ सकते हैं। आपके दूसरे भाव में बैठे गुरु आपको पारिवारिक जीवन में सुखद परिणाम दिलाएंगे। इसके साथ ही धन लाभ भी इस राशि के जातकों को प्राप्त हो सकता है। अचानक से कुछ लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। पैतृक कारोबार करने वालों को आशातीत लाभ मिल सकता है। गुरुशुक्र का द्विद्वादश योग कुछ लोगों की लॉटरी लगा सकता है या फिर निवेश से आपको भारी रिटर्न मिल सकता है और रातों रात आप अमीर हो सकते हैं। 

तुला राशि 

द्विद्वादश योग में शुक्र और गुरु क्रमश: आपके भाग्य और कर्म के भाव में होंगे। इसलिए आपको बीते समय में किए गए कार्यों का उचित परिणाम मिल सकता है। आपकी रुकी हुई योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं। नौकरी पेशा लोगों को अच्छे वेतन पर किसी दूसरी जगह पर नौकरी मिलने के योग हैं। आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी जिससे कई अधूरे कार्यों को आप पूरा कर सकते हैं। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को खुशखबरी मिलने के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होकर कुछ लोग उच्च पद पा सकते हैं। 

मीन राशि 

द्विद्वादश योग में आपकी राशि के स्वामी गुरु भी हैं इसलिए आपके लिए भी यह योग बेहद शुभ रह सकता है। अचानक से अच्छे उलटफेर देखने को आपको मिल सकते हैं और रंग से राजा आप बन सकते हैं। आपकी मेहनत का उचित फल आपको मिलेगा और साथ ही भाग्य भी आपका साथ देगा। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को अच्छी जगह पर नौकरी मिल सकती है। आपकी सेहत में भी अच्छे बदलाव आएंगे। इस राशि के कुछ लोग परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का विचार भी बना सकते हैं।